फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bill Gates flags off 1st Indian Independence Day celebration in Seattle, describes India as 'global leader'

Bill Gates: 'भारत पूरे विश्व की मदद कर रहा', अमेरिका के सिएटल में आयोजित इंडिया डे समारोह में बोले बिल गेट्स

Sat, 17 Aug 2024 02:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 17 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

Bill Gates: गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स ने 78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में पहले भारत दिवस समारोह को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
Bill Gates flags off 1st Indian Independence Day celebration in Seattle, describes India as 'global leader'
अमेरिका में भारत के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल बिल गेट्स। - फोटो : www.instagram.com/thisisbillgates

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति कारोबारी बिल गेट्स अमेरिका के सिएटल क्षेत्र में भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजिक एक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षित टीकों के निर्माण से लेकर डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (DPI Infrastructure) तक भारत की सरलता न केवल भारतीयों, बल्कि पूरे विश्व की मदद कर रही है।

विज्ञापन


गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स ने 78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए  और ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में पहले भारत दिवस समारोह को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिएटल वाणिज्य दूतावास की ओर से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गेट्स ने समारोह में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 2,000 से अधिक सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान गेट्स ने भारत को "प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में सफल नवाचारों वाला वैश्विक नेता" बताया। गेट्स ने कहा कि ग्लोबल साउथ के देश अपने डीपीआई सिस्टम बनाने के लिए भारत के अनुभव का लाभ उठा रहे हैं"।


सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, गेट्स ने कहा कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और भारतीय प्रवासियों के साथ सिएटल वाणिज्य दूतावास में पहले भारत दिवस समारोह में भाग लेना "सम्मानजनक" था।



उन्होंने कहा, "भारत प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में सफल नवाचारों के साथ एक वैश्विक नेता है जो जीवन बचा रहा है और जीवनस्तर में सुधार कर रहा है गेट्स ने कहा कि भारत सरकार, परोपकारी लोगों, निजी क्षेत्र, गैर-लाभकारी संगठनों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के साथ सहयोग करना हमारे लिए सम्मान की बात है। सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ!” 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते इंस्टाग्राम पर समारोह की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में भारतीय तिरंगे के रंगों वाला स्कार्फ पहने हुए गेट्स के साथ सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता और अन्य अधिकारी दिखे। एक्स पर एक पोस्ट में वाणिज्य दूतावास ने ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में पहले भारत दिवस समारोह को हरी झंडी दिखाने के लिए गेट्स को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed