फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big Decisions: Government took two big decisions in two days, announced relief to central employees and women

सरकार के दो तोहफे: केंद्रीय कर्मियों के डीए से लेकर आम आदमी की रसोई तक, राहत भरे दो फैसलों के बारे में जानिए

Fri, 08 Mar 2024 11:06 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 08 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डियरनेस एलोवेंस (DA) को और पेंशनधारकों के डियरनेस रिलीफ(DR) में 1 जनवरी 2024 से चार फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट देने का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Big Decisions: Government took two big decisions in two days, announced relief to central employees and women
दो दिन में दो बड़े फैसले - फोटो : amarujala.com

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्र सरकार ने पिछले दो दिनों में दो बड़े फैसले लिए। सरकार के इन दो अहम फैसलों से केंद्रीय कर्मचारियों और महिलाओं को राहत मिली है। जहां गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी वहीं शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पीएम ने खुद मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट देने का एलान किया।  

विज्ञापन


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चार फीसदी डीए बढ़ा
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डियरनेस एलोवेंस (DA) को और पेंशनधारकों के डियरनेस रिलीफ(DR) में 1 जनवरी 2024 से चार फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। चार फीसदी डीए बढ़ाने से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।' उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed