फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Big blow to investors: Paytms market cap decreased by Rs 60 thousand crore in two sessions, will Macquaries estimate come true?

निवेशकों को बड़ा झटका: दो सत्रों में ही पेटीएम का मार्केट कैप 60 हजार करोड़ रुपये घटा, क्या सच होगा मैक्वेरी का अनुमान?

Mon, 22 Nov 2021 04:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 22 Nov 2021 04:54 PM IST
सार

पेटीएम के आईपीओ से मोटी कमाई की आस बांधे बैठे निवेशकों को भारी झटका लगा है। इसका शेयर पहले दिन से बाजार में नीचे गिर रहा है। 
 

विज्ञापन
Big blow to investors: Paytms market cap decreased by Rs 60 thousand crore in two sessions, will Macquaries estimate come true?
पेटीएम - फोटो : self

विस्तार

देश के डिजिटल पैमेंट कारोबार की अग्रणी कंपनी पेटीएम और उसके लाखों निवेशकों को इन दिनों भारी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस के आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद से उसके शेयर के दाम लगातार गिर रहे हैं। उसका इश्यू मूल्य 19.9 अरब डॉलर था, जो मात्र दो कारोबारी सत्रों में ही गिरकर 11.2 अरब डॉलर रह गया है। इसमें 8.7 अरब डॉलर (60 हजार करोड़ रुपये ) की गिरावट आई है। 

विज्ञापन


पेटीएम का शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 1292 रुपये तक आ गया, जबकि यह 2150 रुपये में जारी हुआ था। हालांकि सोमवार को सत्र की समाप्ति तक यह सुधरकर 1362 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्य सोमवार को घटकर 84,032 करोड़ रुपये (11.2 अरब डॉलर) पर आ गया। 
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि पेटीएम के बारे में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक मैक्वेरी का अनुमान सच होने जा रहा है। इस फर्म ने पेटीएम के शेयर के दाम 1200 रुपये रहने का अनुमान जताया था। यदि ऐसी ही गिरावट जा रही तो पेटीएम के शेयर के दाम 1200 रुपये तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी। इससे निवेशकों को मुनाफा तो दूर की बात है मूल दाम में ही 44 फीसदी की मोटी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोमैटो ने किया बेहतर प्रदर्शन
पेटीएम के उलट जोमैटो के आईपीओ ने बेहतर प्रदर्शन किया था। फरवरी 2021 में उसका बाजार पूंजीकरण 5.8 अरब डॉलर था, जो आईपीओ आने के बाद अब करीब तीन गुना बढ़कर 16.4 अरब डॉलर हो गया है। 

अब तक का सबसे बड़ा 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर उतरी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के शेयरों में लिस्टिंग के दिन से शुरू हुई गिरावट अभी भी जारी है। फिलहाल इसके शेयर की कीमत इश्यू प्राइस से लगभग 36 फीसदी तक कम हो चुकी है। 


ब्रोकरेज फर्म 'मैक्वायरी' ने सोमवार के पेटीएम पर अपनी दूसरी रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट में भी फर्म ने पहली की तरह ही टारगेट 1200 बरकरार रखा और 'अंडरपरफॉर्म' (कमजोर प्रदर्शन) रेटिंग दी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पेटीएम की वैल्यूएशन काफी ज्यादा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed