फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bhushan Steel bank 'fraud' case: ED arrests five persons

Bhushan Steel: बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 5 गिरफ्तार, मुखौटा कंपनियों में पैसे घुमाने का आरोप

Fri, 12 Jan 2024 02:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Jan 2024 02:33 PM IST
सार

Bhushan Steel: ईडी ने गुरुवार को जिन लोगों को हिरासत में लिया उनमें कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष बैंकिंग पंकज कुमार तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष लेखा पंकज कुमार अग्रवाल, पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नितिन जौहरी, पूर्व प्रमोटर नीरज सिंघल के बहनोई अजय मित्तल और अजय मित्तल की पत्नी और नीरज सिंघल की बहन अर्चना मित्तल शामिल हैं।

विज्ञापन
Bhushan Steel bank 'fraud' case: ED arrests five persons
भूषण स्टील।

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टाटा स्टील में विलय हो चुकी कंपनी भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के खिलाफ 56,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को जिन लोगों को हिरासत में लिया गया उनमें कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष बैंकिंग पंकज कुमार तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष लेखा पंकज कुमार अग्रवाल, पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नितिन जौहरी, पूर्व प्रमोटर नीरज सिंघल के बहनोई अजय मित्तल और अजय मित्तल की पत्नी और नीरज सिंघल की बहन अर्चना मित्तल शामिल हैं।
विज्ञापन


कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को पूरा करने के बाद 2018 में भूषण स्टील का टाटा स्टील लिमिटेड ने अधिग्रहण कर लिया था।

ईडी के अनुसार, भूषण स्टील लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक नीरज सिंघल और उनके सहयोगियों ने कई मुखौटा कंपनियां बनाईं और बीएसएल से जुड़े प्रमोटरों और संस्थाओं ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी के हिस्से के रूप में "कई संस्थाओं की एक शृंखला के माध्यम से एक कंपनी से दूसरी कंपनी में धन को घुमाया"।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाली जांच एजेंसी गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की ओर से दायर आरोपपत्र से उपजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed