फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BHEL Wipro and other companies came together in tackling the health crisis arising from Coronavirus

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में विप्रो, BHEL समेत इन कंपनियों ने की आर्थिक मदद

Wed, 01 Apr 2020 02:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 Apr 2020 02:49 PM IST
सार

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में कई कंपनियों ने भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए सरकार को आर्थिक मदद की है। बुधवार को विप्रो लिमिटेड और सरकारी कंपनी केआईओसीएल ने भी सरकार की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग कंपनी भेल और उसके कर्मचारियों ने भी सरकार की मदद की।

विज्ञापन
BHEL Wipro and other companies came together in tackling the health crisis arising from Coronavirus
Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार बंद हो चुके हैं। देश को प्रतिदिन आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। इसके तहत कई दिग्गजों ने दिल खोल कर आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में विप्रो
विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी अभियान में 1,125 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि इससे संक्रमण से पहले मोर्चे पर लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मदद होगी। कंपनी ने कहा कि इसमें विप्रो लिमिटेड ने 100 करोड़ रुपये, विप्रो एंटरप्राइजेज ने 25 करोड़ रुपये और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने एक हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया है। बयान में कहा गया कि यह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के योगदान से अलग है।
विज्ञापन


केआईओसीएल करेगी 10 करोड़ रुपये का योगदान 
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी केआईओसीएल ने भारत में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पीएम-केयर्स कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान करेगी। केआईओसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमवी सुब्बा राव ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों ने इस कोष में एक-एक दिन का वेतन भी दिया है। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए 10.1 करोड़ रुपये का योगदान किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के संयंत्रों के आस-पास रहने वाले लोगों को जरूरी वस्तुएं और भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेल, उसके कर्मचारियों ने दिया 15.72 करोड़ रुपये का योगदान
सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने बुधवार को कहा कि कंपनी और उसके कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए बनाए गए विशेष कोष पीएम-केयर्स में कुल 15.72 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। भेल ने एक बयान में बताया कि उसने अपने सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) कोष के माध्यम से सात करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जबकि उसके कर्मचारियों ने अपने एक-एक दिन का वेतन पीएम-केयर्स कोष में दिया है। कंपनी ने बताया कि इस तरह उसने कुल 15.72 करोड़ रुपये की राशि पीएम-केयर्स कोष में जमा की है।

अन्य कंपनियों ने भी की आर्थिक मदद

  • भारती एंटरप्राइजेज - 100 करोड़ रुपये
  • टाटा संस और टाटा ट्रस्ट - 1,500 करोड़ रुपये 
  • पेटीएम - 500 करोड़ रुपये 
  • मुकेश अंबानी - 500 करोड़ रुपये
  • गौतम अडाणी - 100 करोड़ रुपये
  • अडाणी फाउंडेशन - 100 करोड़ रुपये 
  • रेल मंत्रालय - 151 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed