{"_id":"5e82ec378ebc3e78b27cc7df","slug":"bharti-enterprises-promised-to-give-100-crore-rupees-in-pm-cares-to-fight-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारती एंटरप्राइजेज ने किया 100 करोड़ रुपये की मदद का वादा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारती एंटरप्राइजेज ने किया 100 करोड़ रुपये की मदद का वादा
Tue, 31 Mar 2020 12:37 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:37 PM IST
सार
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारती एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के सहयोग का वादा किया है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार बंद हो चुके हैं। देश को प्रतिदिन आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। इसके तहत कई दिग्गजों ने दिल खोल कर आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया है।
इस काम के लिए होगा राशि का इस्तेमाल
इस संदर्भ में भारती एंटरप्राइजेज ने कहा कि इस धनराशि के एक बड़े हिस्से को तुरंत पीएम-केयर्स कोष में जमा किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए मास्क तथा अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
10 लाख से अधिक एन-95 मास्क खरीद रही कंपनी
आगे बयान में कहा गया कि कंपनी 10 लाख से अधिक एन-95 मास्क खरीद रही है और इन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। भारती एंटरप्राइजेज और उसकी कंपनियां भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल और अन्य कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का योगदान दे रही हैं।
इतना ही नहीं, भारती एंटरप्राइजेज इस धनराशि के अतिरिक्त कंपनी के कर्मचारियों के व्यक्तिगत योगदान से बने कोष के जरिए भी मदद कर रही है।
अन्य कंपनियों ने भी की आर्थिक मदद-

- टाटा संस और टाटा ट्रस्ट - 1,500 करोड़ रुपये
- पेटीएम - 500 करोड़ रुपये
- मुकेश अंबानी - 500 करोड़ रुपये
- गौतम अडाणी - 100 करोड़ रुपये
- अडाणी फाउंडेशन - 100 करोड़ रुपये
- रेल मंत्रालय - 151 करोड़ रुपये