फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bharatpe employees look to exit due to ashneer grover and board controversy shark tank india all details here

BharatPe: अशनीर ग्रोवर और बोर्ड के बीच विवाद से अफरातफरी, दूसरी कंपनियों में आवेदन कर रहे ज्यादातर कर्मचारी

Fri, 11 Feb 2022 09:56 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Feb 2022 09:56 AM IST
सार

BharatPe Employees Look To Exit From Compony:  भारतपे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर और कंपनी बोर्ड के बीच जारी विवाद ने कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके चलते महज एक हफ्ते में ही भारतपे में कार्यरत 400 से ज्यादा कर्मचारियों ने दूसरी फिनटेक कंपनियों और स्टार्टअप में अपने सीवी भेजे हैं और यह बिजनेस, फाइनेंस और सेल्स के कर्मचारी हैं। 
 

विज्ञापन
bharatpe employees look to exit due to ashneer grover and board controversy shark tank india all details here
भारतपे को फाउंडर अश्नीर ग्रोवर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतपे में जारी विवाद का असर अब कर्मचारियों पर भी दिखने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी बोर्ड और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के बीच चल रही तनातनी के कारण अब कंपनी के कर्मचारियों में नौकरी छोड़ने की अफरा-तफरी मची हुई है। एक फिनटेक कंपनी के हवाले से इसमें कहा गया है कि पिछले हफ्ते हमें भारतपे के सैकड़ों कर्मचारियों का सीवी मिला। 

विज्ञापन


विवाद के चलते बढ़ी कर्मचारियों की चिंता
फिनटेक कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि महज एक हफ्ते में ही हमें भारतपे में कार्यरत 400 से ज्यादा कर्मचारियों के सीवी मिले हैं और यह बिजनेस, फाइनेंस और सेल्स के कर्मचारी हैं। गौरतलब है कि बीते साल तक भारतपे अपने कर्मचारियों को काम के साथ छुट्टी पर दुबई भेजने, बीएमडब्ल्यू कार बांटकर काबिल कर्मचारियों को रोकने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस साल कंपनी के बोर्ड और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के बीच वर्चस्व को लेकर जो विवाद शुरू हुआ वो अभी तक जारी है। इसके कारण कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है और वे दूसरी कंपनियों में विकल्प की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कई कर्मचारी दे चुके हैं इस्तीफा
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि भारतपे के कुछ कर्मचारी पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और नोटिस पीरियड पर हैं। कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 600 से 1000 है और इनमें से करीब आधे कर्मचारी नई नौकरी तलाश करने में जुटे हैं। रिपोर्ट की मानें तो 400 से ज्यादा कर्मचारियों ने दूसरी फिनटेक कंपनियों और स्टार्टअप में नौकरी के लिए आवेदन किया है। बता दें कि भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी माधुरी जैन के साथ मिलकर घोटाला किया है। कंपनी का बोर्ड अब इस घोटाले की जांच करने के लिए ऑडिट कंपनी नियुक्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्नीर ने मांगे 4000 करोड़ रुपये
फिनटेक स्टार्टअप भारतपे के फाउंडर और एमडी अशनीर ग्रोवर और कंपनी के बोर्ड के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में ग्रोवर के हवाले से कहा गया था कि बोर्ड उन्हें जबरदस्ती कंपनी से बाहर निकालना चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार, अश्नीर से कड़े शब्दों में कहा है कि बोर्ड को लगता है कि मुझे एमडी बने रहने की जरूरत नहीं है और किसी और को कंपनी चलानी चाहिए तो कृपया मेज पर 4,000 करोड़ रुपये रखें और मुझे कंपनी से बाहर जाने दें। 


यह है भारतपे विवाद 
रिपोर्ट के अनुसार, अशनीर कंपनी के बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने को पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए उन्होंने तीन बड़ी लॉ फर्मों को हायर भी किया है। गौरतलब है कि ग्रोवर पिछले महीने कोटक के एक कर्मचारी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद उठे विवाद और कंपनी के जहरीले वर्क कल्चर व कामकाज के तरीकों पर उठे सवालों के बाद 31 मार्च तक छुट्टी पर चले गए थे। उनके छुट्टी पर जाने के बाद उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर भी पिछले हफ्ते लंबी छुट्टी पर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed