फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BharatPe Ashneer Grover targets Paytm says founders accountable for investors losses

BharatPe Vs Paytm: भारतपे के अश्नीर ग्रोवर का पेटीएम पर निशाना, बोले- निवशेकों के घाटे के लिए संस्थापक जवाबदेह

Mon, 22 Nov 2021 05:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Nov 2021 05:25 PM IST
सार

BharatPe Vs Paytm: पेटीएम की खराब लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयरों की लगातार घटती कीमत और इससे निवेशकों को होने वाले घाटे को लेकर भारतपे के संस्थापक अश्नीर ग्रोवर ने विजय शेखर शर्मा पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
BharatPe Ashneer Grover targets Paytm says founders accountable for investors losses
पेटीएम/भारतपे - फोटो : istock

विस्तार

पेटीएम की खराब लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयरों की लगातार घटती कीमत और इससे निवेशकों को होने वाले घाटे को लेकर भारतपे के संस्थापक अश्नीर ग्रोवर ने विजय शेखर शर्मा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को होने वाले नुकसान के लिए कंपनी के संस्थापक ही जवाबदेह हैं। 

विज्ञापन


आईपीओ की कीमत को गलत बताया
अश्नीर ग्रोवर ने आधिकारिक तौर पर विजय शेखर शर्मा के फिनटेक फर्म की आईपीओ पेशकश को गलत कीमत देने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक असफल लिस्टिंग भारत में आईपीओ के उन्मादी चक्र को समाप्त कर सकती है। ग्रोवर ने कहा कि मैं निवेशकों को बताता था कि दो बाजार होने जा रहे हैं एक प्री-पेटीएम और दूसरा पोस्ट-पेटीएम, क्योंकि पोस्ट पेटीएम बुरी तरह गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका कारण काफी सरल है, आपने अपने आईपीओ का गलत मूल्य दिया है।
विज्ञापन


आने वाले दूसरे आईपीओ के लिए परेशानी 
पेटीएम और भारतपे के बीच बयानों का यह दौर एक युद्ध की तरह लगने लगा है। ग्रोवर ने कहा कि पेटीएम की हालत को देखते हुए निवेशकों के मन में डर और चिंता बैठ गई है। इससे आने वाले सभी आईपीओ की अब पुनर्मूल्यांकन की संभावना है, जिसमें एलआईसी भी शामिल है जो अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग होते ही पेटीएम धड़ाम हो गया। सोमवार को लिस्टिंग के दूसरे दिन और बाजार के पहले कारोबारी दिन पेटीएम के शेयरों में गिरावट जारी रही। जहां पहले दिन पेटीएम के शेयरों में 2150 रुपये के निर्गम मूल्य से 27 प्रतिशत की कमी आई थी, वहीं अब यह आंकड़ा सोमवार को बढ़कर 20 फीसदी को पार कर गया है। 


चीनी निवेशकों को पैसा लौटाना लक्ष्य 
अश्नीर ग्रोवर ने कहा कि 18,300 करोड़ रुपये के आईपीओ में से 55 फीसदी सेकेंडरी था। यह चीनी निवेशक हैं जिन्होंने इस आईपीओ के माध्यम से अपने शेयर बेचे। भारतीय बाजार को खराब करके आपने चीनी निवेशकों को उनका पैसा वापस दिया है। ग्रोवर ने कहा कि चीनी निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए भारतीय बाजार को अस्त-व्यस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed