फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bernard Arnott, owner of the famous fashion brand Louis Vuitton, becomes the worlds richest man, leaving Bezos behind

बेजोस को पछाड़ा: प्रसिद्ध फैशन ब्रांड लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अर्नाट दुनिया के सबसे अमीर 

Mon, 24 May 2021 09:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 24 May 2021 09:02 PM IST
सार

विश्व में फैशन के सबसे महंगे ब्रांड में शुमार लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अर्नाट दुनिया के सबसे अमीर बन गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार उन्होंने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
Bernard Arnott, owner of the famous fashion brand Louis Vuitton, becomes the worlds richest man, leaving Bezos behind
फेमस ब्रांड लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अर्नाट - फोटो : social media

विस्तार

फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाट के पास लुई वुइटन समेत 70 ब्रांड का साम्राज्य है। इनमें सेफोरा भी शामिल है। अर्नाट के पास क्रिश्चियन डायोर के 967.5 फीसदी शेयर हैं। क्रिश्चियन डायोर की एलवीएमएच में 41 फीसदी हिस्सेदारी है। अर्नाट ने इसी के दम पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर होने का कीर्तिमान रचा है। 

विज्ञापन


प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार अर्नाट की नेटवर्थ यानी कुल परिसंपत्ति 186.4 अरब डॉलर हो गई है, जबकि अमेजन के मालिक अमेरिकी कारोबारी जेफ बेजोस की 186 अरब डॉलर है। अर्नाट की संपत्ति में चालू वित्त वर्ष यानी 2021 में अब तक 47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


कौन हैं बर्नार्ड अर्नाट: फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े शहर रोबैक्स में 1949 में जन्मे अर्नाट ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता कंसंट्रक्शन कारोबारी थे। उन्होंने 1985 क्रिश्चियन डायोर खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर का निवेश किया था। आज उनके पास लुई वुइटन मोएट हेनेसी   यानी (LMVH) के रूप में विश्व की अग्रणी व लग्जरी फैशन कंपनी है। वे इसके मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed