{"_id":"6510cd7d46b9cc178c085683","slug":"be-careful-there-may-be-further-decline-in-the-market-bombay-stock-exchange-updates-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकेत: बाजार में आ सकती है गिरावट, रहें सावधान आम चुनावों से पहले रहती है तेजी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
संकेत: बाजार में आ सकती है गिरावट, रहें सावधान आम चुनावों से पहले रहती है तेजी
Mon, 25 Sep 2023 05:30 AM IST
शिव शरण शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:30 AM IST
सार
महंगाई, वैश्विक चुनौतियों और कई देशों के बीच तनाव के चलते शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव है। ऐसे में बाजार में बड़ी गिरावट आने की आशंका है। इस स्थिति में निवेश पर मुनाफा हुआ है तो इसे निकाल लेना चाहिए। बाजार के उतार-चढ़ाव और आगे की चाल का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 15 सितंबर को 67,838 का अपना सार्वकालिक उच्च स्तर बनाया। हालांकि, वहां से लेकर यह अब तक 1,800 अंकों से ज्यादा टूट गया है। वैश्विक स्तर पर महंगाई और अन्य चुनौतियों के चलते शेयर बाजारों पर काफी दबाव है। पूरी दुनिया में भारत का ही बाजार ऐसा है, जो इस साल सकारात्मक रहा है जबकि बाकी बाजारों में गिरावट रही है।
विज्ञापन
विश्लेषकों का मानना है कि जिस तरह की स्थितियां दिख रही हैं, ऐसे में आपने किसी शेयर में मुनाफा कमाया है तो उसमें से निकल जाना चाहिए। हालांकि, इस समय कुछ ऐसे शेयर भी हैं जिनमें आप लंबे समय के लिए दांव लगा सकते हैं। चूंकि यह आम चुनाव के पहले वाला साल है, इसलिए बाजारों में तेजी दिख रही है, जैसा कि हर बार होते रहा है। ऐसे में आगे बहुत ज्यादा तेजी की उम्मीद भी नहीं है। 89 फीसदी फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडर्स को वित्त वर्ष 2022 में औसतन 1.1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एफआईआई ने निकाले 10,000 करोड़
अप्रैल से अगस्त तक भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने बड़े पैमाने पर निवेश किया है। लेकिन सितंबर में इन्होंने अब तक 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है। इसका एक कारण यह भी है कि अमेरिका में ब्याज दरें ऊपर हैं। जब भी विदेशी निवेशकों ने बाजार से पैसे निकाले हैं, बाजार में गिरावट रही है और यह उसी का संकेत है। मई, जून और जुलाई में हर महीने इन निवेशकों ने 43,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया। ऐसे में ये निवेशक वहां पैसा लगाना चाहते हैं जहां एक दो फीसदी कम रिटर्न मिले, पर वह जोखिम मुक्त हो। इसलिए ये निवेशक अमेरिका के डेट बाजारों में पैसे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इक्विटी बाजार के साथ सोना और डेट में भी करें निवेश
बाजार की हाल की तेजी में मिड और स्मॉल कैप शेयरों ने अच्छा खासा उछाल दिखाया है। हालांकि, लार्ज कैप का अभी भी बाजार को समर्थन नहीं है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र दबाव में हैं। सरकारी बैंक तेजी में हैं। ऐसे में निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप के पास 100 रुपये है तो इस समय 15 फीसदी रकम डेट में, 25 फीसदी सोने में और बाकी धीरे-धीरे इक्विटी में निवेश कर सकते हैं।
बाजार का मूलमंत्र सीखना जरूरी
शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए किसी फर्जी टिप या गलत स्रोत से आई जानकारी पर बाजार में प्रवेश न करें। पैसा बनाने के लिए पूरी योजना के साथ निवेश करना होगा। साथ ही, लक्ष्य ऐसा हो कि आपका रिटर्न बेंचमार्क को पीछे छोड़ सके। आप 10 शेयरों में निवेश करते हैं तो रणनीति ऐसी होनी चाहिए कि उसमें दो में 5 फीसदी का घाटा है तो 8 में 10 फीसदी का फायदा हो।
हाल में सैमको सिक्योरिटीज के एक सर्वे में पता चला है कि दिल्ली के 58 फीसदी ट्रेडर्स पिछले वर्ष शेयर बाजार में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। इसके मुताबिक, 89 फीसदी इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) ट्रेडर्स को वित्त वर्ष 2022 में औसतन 1.1 लाख रुपये का नुकसान हुआ। 65 फीसदी निवेशकों को शेयर बाजार के अपने सटीक रिटर्न का पता नहीं चल पाता है। 63 फीसदी निवेशक बाजार बेंचमार्क को पछाड़ने का लक्ष्य लेकर नहीं चलते हैं। ऐसे निवेशकों को म्यूचुअल फंड में एसआईपी करना चाहिए।
सैमको सिक्योरिटीज के ईडी निलेश शर्मा कहते हैं कि जिस तरह का पूरी दुनिया में माहौल है, ऐसे में निवेशकों को इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। हमें शेयर बाजार में निवेश के लिए थोड़े समय और इंतजार करना चाहिए। आगे बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है और ऐसे में हो सकता है कि आगे चलकर बाजार में ज्यादा गिरावट भी आ जाए।