फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank Strike On November 19, AIBEA has announced strike

Bank Strike On November 19: बैंक शाखाओं पर 19 नवंबर को लटका रहेगा ताला, एआईबीईए ने किया है हड़ताल का एलान

Wed, 09 Nov 2022 04:15 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 09 Nov 2022 04:15 PM IST
सार

Bank Strike On November 19:  बीते सोमवार को एक नियामक फाइलिंग में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, ‘अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनके सदस्य अपनी मांगों को लेकर 19.11.2022 को हड़ताल पर जा सकते हैं।’

विज्ञापन
Bank Strike On November 19,  AIBEA has announced strike
फरवरी मे बैंक हॉलिडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में 19 नवंबर को बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अखिल भारती बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 19 नवंबर को बैंकों में हड़ताल का एलान किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से दाखिल की गई एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि एआईबीईए ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है। हड़ताल के कारण बैंक शाखा बंद होने से लोगों को 19 नवंबर (शनिवार) को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 19 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है। बता दें कि हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक आम दिनों की तरह खुले रहते हैं।

विज्ञापन

बीते सोमवार को एक नियामक फाइलिंग में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, ‘अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनके सदस्य अपनी मांगों को लेकर 19.11.2022 को हड़ताल पर जा सकते हैं।’ बैंक की ओर से कहा गया है कि बैंक हड़ताल के दिनों में बैंक की शाखाओं और कार्यालयों के सुचारू कामकाज के लिए जरूरी कदम उठा रही है। हालांकि अगर 19 नवंबर को बैंक में हड़ताल होती है तो इससे उसकी शाखाओं और दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed