फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of England cuts key interest rates, Know what is the reason

Rate Cut: बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में की 0.25% की कटौती, फरवरी 2023 के बाद सबसे निचले स्तर पर दरें

Thu, 18 Dec 2025 06:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Dec 2025 06:56 PM IST
सार

Rate Cut: ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) ने अर्थव्यवस्था को गति देने और महंगाई के मोर्चे पर मिली मामूली राहत के बाद मौद्रिक नीति समिति की बैठक में प्रमुख ब्याज दर को 4% से घटाकर 3.75% कर दिया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Bank of England cuts key interest rates, Know what is the reason
कीएर स्टार्मर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री - फोटो : X @10DowningStreet

विस्तार

ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) ने अर्थव्यवस्था को गति देने और महंगाई के मोर्चे पर मिली मामूली राहत को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में प्रमुख ब्याज दर को 4% से घटाकर 3.75% कर दिया गया है। पिछले चार महीनों में यह पहली कटौती है, जो ब्रिटिश उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए कर्ज की लागत में कमी का संकेत दे रही है।

विज्ञापन


ब्याज दरों में कटौती का यह निर्णय सर्वसम्मति से नहीं लिया गया। बैंक की मौद्रिक नीति समिति के नौ सदस्यों के बीच इस मुद्दे पर गहरी असहमति दिखी। अंततः 5-4 के बहुमत से दरों को एक चौथाई प्रतिशत अंक (25 bps) घटाने का फैसला किया गया। जहां पांच सदस्य सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के पक्ष में थे, वहीं चार सदस्यों का मानना था कि महंगाई अभी भी बैंक के 2% के लक्ष्य से काफी ऊपर है, इसलिए दरों में कटौती में जल्दबाजी जोखिम भरी हो सकती है।
विज्ञापन


इस कटौती के पीछे सबसे बड़ा कारण बुधवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ONS) द्वारा जारी रिपोर्ट रही। आंकड़ों के अनुसार नवंबर तक की वार्षिक मुद्रास्फीति: 3.6% से घटकर 3.2% रह गई है। यह आंकड़ा बैंक ऑफ इंग्लैंड के अपने अनुमान (3.4%) से भी बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई में आई इस गिरावट ने नीति निर्माताओं को यह विश्वास दिलाया कि अब अर्थव्यवस्था को थोड़ी राहत देने का समय आ गया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड पर ब्याज दरें घटाने का दबाव केवल महंगाई से ही नहीं, बल्कि गिरते रोजगार बाजार से भी था। हालिया आंकड़ों ने ब्रिटिश अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के अनुसार, बेरोजगारी दर बढ़कर 5.1% हो गई है, जो जनवरी 2021 के बाद का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed