फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda Q1 Results: Profit surges 88% YoY to Rs 4,070 crore

FY24 Q1 Results: तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ बड़ौदा की बल्ले-बल्ले, मुनाफा 88% बढ़कर 4,070 करोड़ रुपये हुआ

Sat, 05 Aug 2023 04:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 05 Aug 2023 04:23 PM IST
सार

FY24 Q1 Results: बैंक ऑफ इंडिया के तिमाजी नतीजे मजबूती के संकेत दे रहे हैं। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 10,997 करोड़ रुपये हो गई, जबकि उक्त तिमाही के लिए वैश्विक शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सालाना आधार पर 25 आधार अंक बढ़कर 3.27 फीसदी हो गया।

विज्ञापन
Bank of Baroda Q1 Results: Profit surges 88% YoY to Rs 4,070 crore
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा का एकल शुद्ध लाभ जून 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 87.7% प्रतिशत बढ़कर 4,070 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,168 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 10,997 करोड़ रुपये हो गई, जबकि उक्त तिमाही के लिए वैश्विक शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सालाना आधार पर 25 आधार अंक बढ़कर 3.27 फीसदी हो गया। घरेलू एनआईएम पहली तिमाही में सालाना आधार पर 34 आधार अंक बढ़कर 3.41 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन


एकीकृत इकाई का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 4,452 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 1,944 करोड़ रुपये था। कंपनी की फाइलिंग से पता चला है कि यह सालाना आधार पर 129% की बढ़ोतरी थी। 
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में अग्रिम पर प्रतिफल बढ़कर 8.40 फीसदी हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 6.5 फीसदी था। जमा की लागत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह 4.68% फीसदी दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 3.46% फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर 42.9% फीसदी बढ़कर 14,319 करोड़ रुपये रही। सकल एनपीए वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 33.8% फीसदी घटकर 34,832 करोड़ रुपये रह गया, जबकि सकल एनपीए अनुपात पहली तिमाही में 3.51% रहा जो पिछले वित्तीय वर्ष पहली तिमाही में 6.26% थी। कंपनी ने बताया कि शुद्ध एनपीए अनुपात वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 0.78 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा, जो वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 1.58% प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed