फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda net profit increased by ₹4541 crore, CMS Info Systems profit increased by 3 percent, Q1 Results

Q1 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ 1.9% बढ़कर ₹4541 करोड़, CMS इन्फो सिस्टम का मुनाफा तीन प्रतिशत बढ़ा

Fri, 25 Jul 2025 06:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 25 Jul 2025 06:36 PM IST
सार

Q1 Results: कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा कर चुकी हैं। आज शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि उसका शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 1.9 प्रतिशत बढ़कर 4,541 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सीएमएस इन्फो सिस्टम का समेकित शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 93.6 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन
Bank of Baroda net profit increased by ₹4541 crore, CMS Info Systems profit increased by 3 percent, Q1 Results
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा की शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 1.9 प्रतिशत बढ़कर 4,541 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल बैंक ने 4,458 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही मे इसका परिचालन लाभ में 15 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। यह बढ़कर 8,236 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि बैंक की शुद्ध ब्याज आय 1.4 प्रतिशत घटकर 11,435 करोड़ रुपये रह गई। बैंक का सकल एनपीए वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 10.7 प्रतिशत घटकर 27,572 करोड़ रुपये रह गया। वहीं सकल एनपीए अनुपात वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 2.88 प्रतिशत से बढ़कर 2.28 प्रतिशत हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 695 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तिमाही में सीएमएस को हुआ तीन प्रतिशत का शुद्ध लाभ

नकदी प्रबंधन कंपनी सीएमएस इन्फो सिस्टम का समेकित शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 93.6 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान सीएमएस का कुल राजस्व 5 प्रतिशत बढ़कर 627 करोड़ रुपये हो गया। इसमें नकद लॉजिस्टिक्स में 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 417 करोड़ रुपये और प्रबंधित सेवाओं एवं प्रौद्योगिकी समाधान कारोबार में 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 258 करोड़ रुपये शामिल हैं।

कंपनी ने 80 करोड़ रुपये के निवेश से सिक्योरेंस सिस्टम्स का अधिग्रहण करने की भी घोषणा की। इस निवेश से कंपनी अपने विजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कारोबार बढ़ाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed