फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda announces a reduction in Home & Car Loan interest rates

होम-कार लोन लेने वालों को तोहफा: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दरों में की कटौती, 30 जून तक है मौका

Mon, 02 May 2022 05:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 02 May 2022 05:16 PM IST
सार

ग्राहकों को राहत देते हुए सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से बड़ा एलान किया गया।बैंक ने कहा कि होम और कार लोन पर ब्याज दर को वार्षिक आधार पर क्रमश: 6.50 फीसदी और सात फीसदी कर दिया गया है। इससे बैंक से होम और कार लोन लेने वालों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Bank of Baroda announces a reduction in Home & Car Loan interest rates
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया। दरअसल, बैंक की ओर से एलान किया गया कि होम और कार लोन लेने वालों के लिए वार्षिक आधार पर ब्याज दर को क्रमश: 6.50 फीसदी और सात फीसदी कर दिया गया है। यानी अब होम-कार लोन पर कम ब्याज देना होगा। बैंक ने ब्याज दरों में कमी करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा सीमित समय के लिए है और 30 जून 2022 तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन


इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को सीमित अवधि के लिए कार लोन पर ब्याज दरों को घटाकर 7.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत कर दिया है। नई कार की खरीद के लिए रियायती प्रोसेसिंग चार्ज के साथ सात प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली नई दर लागू होगी। एक बयान में, बैंक ने आगे कहा कि उसने 30 जून, 2022 तक सीमित अवधि के लिए प्रोसेसिंग शुल्क को भी घटाकर 1,500 रुपये (प्लस जीएसटी) कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed