फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank Holidays: October is full of bank holidays, branch closed for 21 days

Bank Holiday: अक्तूबर में बैंकों में छुट्टियों की भरमार, 21 दिन ब्रांच बंद, ऑनलाइन सेवाओं से चलाना होगा काम

Fri, 30 Sep 2022 12:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 30 Sep 2022 12:31 PM IST
सार

Bank Holiday: अक्तूबर महीने में देश भर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो देश में कुल 21 दिन इस महीने बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी जबकि कुछ छुट्टियां किसी राज्य विशेष में ही लागू होंगी। 

विज्ञापन
Bank Holidays: October is full of bank holidays, branch closed for 21 days
अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : amarujala.com

विस्तार

माता दुर्गा की कलश स्थापना के साथ देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर अक्तूबर महीना (October Month) शुरू होने में अब कुछ ही देश शेष हैं। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि इस त्योहारों के महीने अक्तूबर में आखिर बैंक शाखाओं में कितने दिन की छुट्टियां रहेंगी? बता दें कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय कारकों के अनुसार बैंक की छुट्टियां तय होती हैं। अक्तूबर महीने में देश भर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो देश में कुल 21 दिन इस महीने बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी जबकि कुछ छुट्टियां किसी राज्य विशेष में ही लागू होंगी। आइए जानते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार अक्तूबर महीन में कौन-कौन से दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी? बैंक शाखाओं के बंद रहने के दौरान त्योहारी सीजन में ग्राहकों का काम कैसे होगा?     

विज्ञापन

त्योहारों के अलावे छुट्टियों की लिस्ट में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल

Bank Holidays: October is full of bank holidays, branch closed for 21 days
अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : amarujala.com

त्योहारों की छुट्टियों की साथ-साथ इन अक्तूबर महीने की इन छुट्टियों में बैंक के सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं। आरबीआई (Reserve Bank of India) की अक्तूबर महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, ईद और गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके अलावे दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर रहना पड़ेगा निर्भर 

Bank Holidays: October is full of bank holidays, branch closed for 21 days
अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : amarujala.com

अक्तूबर महीने में बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की संख्या अधिक है ऐसे में ग्राहकों को बैंकिंग के लिए विभिन्न बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा। इनमें यूपीआई (UPI), मोबाइल फोन एप और इंटरनेट बैंकिंग की सेवाएं शामिल हैं, जो छुट्टियों के दौरान भी सामान्य दिनों की भांति काम करते रहेंगे। त्योहारी दिनों में ये सेवाओं विभिन्न बैंकों के ग्राहकों के बहुत काम आने वाली हैं। त्योहारी सीजन में बैंक भले ही बंद हों पर ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग कर उपभोक्ता बैकिंग से जुड़ने अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे।


 
विज्ञापन

छुट्टियों के कारण बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित

Bank Holidays: October is full of bank holidays, branch closed for 21 days
अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां - फोटो : Social Media
त्योहारों के सीजन में बैंक शाखाओं में छुट्टियां रहने से बैंकों के कामकाज तो प्रभावित जरूर होंगे पर ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक अपनी ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे। इससे ग्राहकों की बैकिंग जरूरतें बहुत हद तक पूरी होती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed