फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bank deposit guarantee will pay 600 rs premium on insurance of 5 lakh rupees, know all you needed

काम की खबर: 5 लाख जमा के बीमा पर बैंक चुकाएंगे 600 रुपये प्रीमियम, आप भी समझ लें ये गणित

Fri, 14 Feb 2020 03:30 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 14 Feb 2020 03:30 AM IST
सार

  • सरकार ने बजट में ग्राहकों की बैंक जमाओं पर पांच गुना बढ़ाई है सुरक्षा गारंटी 

विज्ञापन
bank deposit guarantee will pay 600 rs premium on insurance of 5 lakh rupees, know all you needed
Deposit

विस्तार

विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों में जमा ग्राहकों के धन की सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के साथ बैंकों को अब इसके लिए ज्यादा राशि चुकानी होगी। सरकार ने बजट 2020 में बैंक जमा गारंटी की रकम पांच गुना बढ़ाते हुए 5 लाख रुपये कर दी है। इस फैसले से बैंकों की ओर से दिए जाने वाले बीमा प्रीमियम की राशि भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


बैंक जमाओं पर सुरक्षा गारंटी का दायरा करीब तीन दशक बाद बढ़ाया गया है। अभी तक डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) 1993 में तय किए गए अधिकतम 1 लाख रुपये की ही जमा गारंटी लेता था। बजट में प्रावधान के बाद 4 फरवरी, 2020 से इसकी सीमा बढ़ाकर प्रति ग्राहक 5 लाख रुपये कर दी गई है। यह नियम सभी बीमित बैंकों पर लागू होगा। आंकड़ों के मुताबिक, अब निजी और सरकारी क्षेत्र के बैंकों को प्रति ग्राहक 5 लाख की बीमा गारंटी के लिए सालाना 600 रुपये का प्रीमियम चुकाना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन


20 फीसदी बढ़ा प्रीमियम का बोझ
डीआईसीजीसी की ओर से सभी बैंकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि बीमा का दायरा बढ़ाने के साथ उनके प्रीमियम में भी 20 फीसदी का इजाफा किया गया है। 1 अप्रैल, 2020 से बैंकों को प्रत्येक 100 रुपये के बीमा के लिए 12 पैसे का सालाना प्रीमियम चुकाना होगा। इससे पहले बैंकों को 10 पैसे का प्रीमियम प्रति 100 रुपये के बीमा पर देना पड़ता था। बैंक प्रीमियम की यह राशि डीआईसीजीसी को चुकाते हैं, जो उनके दिवालिया होने या डूबने की स्थिति में ग्राहकों को बीमित रकम वापस लौटाने के लिए उत्तरदायी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 पैसे प्रति 100 रुपये पर बैंकों को देना होगा प्रीमियम
डीआईसीजीसी के अनुसार, विभिन्न मदों में जमा राशि पर एक ही बीमा का लाभ मिलेगा। मसलन, किसी बैंक में बचत खाते, चालू खाते, रिकरिंग डिपॉजिट और एफडी के मद में जमा कुल राशि पर अधिकतम 5 लाख रुपये की ही सुरक्षा गारंटी मिल सकेगी। 


हर बैंक का अलग बीमा
जमा बीमा की निर्धारित 5 लाख की राशि हर बैंक के लिए अलग मानी जाएगी। मसलन, अगर किसी व्यक्ति ने एक ही बैंक की विभिन्न शाखाओं में पैसे जमा किए हैं, तो उसकी कुल बीमा राशि 5 लाख रुपये होगी। लेकिन अलग-अलग बैंक में पैसे जमा हैं, तो हर बैंक में जमा धन पर 5 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। लिहाजा जिन ग्राहकों के पास अधिक मात्रा में धन है, वे अलग-अलग बैंकों में पैसे जमा कराके बीमा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed