फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AYUSH receives recognition in free trade agreements leading to increased exports News In Hindi

AYUSH: मुक्त व्यापार समझौतों में आयुष को मिली मान्यता, हर्बल उत्पादों के निर्यात में 6% से ज्यादा हुई बढ़ोतरी

Mon, 05 Jan 2026 05:06 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 05:06 AM IST
सार

भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली आयुष को ओमान और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौतों में औपचारिक मान्यता मिली है। इसके चलते आयुष और हर्बल उत्पादों के निर्यात में 6.11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आयुषएक्सिल की स्थापना के बाद वैश्विक मांग और निर्यात को नई गति मिली है।

विज्ञापन
AYUSH receives recognition in free trade agreements leading to increased exports News In Hindi
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली आयुष को ओमान और न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौतों में औपचारिक मान्यता मिल गई है। पिछले साल दिसंबर में अंतिम रूप दिए गए दोनों समझौतों में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और पारंपरिक चिकित्सा पर समर्पित परिशिष्ट शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों (आयुष) को भारत-ओमान सीईपीए और भारत-न्यूजीलैंड एफटीए सहित द्विपक्षीय व्यापार समझौतों में औपचारिक मान्यता भी मिल चुकी है।

विज्ञापन


निर्यात को बढ़ावा देने के उपायों और व्यापार समझौतों में शामिल होने के कारण आयुष और हर्बल उत्पादों के निर्यात में 6.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह 2023-24 में 64.92 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68.88 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- रिपोर्ट: एसी-रसोई उपकरण और तांबे के बर्तन होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ी लागत ग्राहकों पर डालने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी आयुषएक्सिल की स्थापना

आयुष उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए चार साल पहले आयुष निर्यात संवर्द्धन परिषद (आयुषएक्सिल) की स्थापना की गई थी। रविवार को परिषद की चौथी वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय ने यह बात कही। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि आयुषएक्सिल की स्थापना के बाद, यह वृद्धि और तेज हुई है, जो भारत की पारंपरिक दवाओं और हर्बल उत्पादों के लिए बेहतर वैश्विक पहुंच और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग को दिखाता है।

बता दें कि यह परिषद आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर काम करती है, और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा, होम्योपैथी और अन्य भारतीय पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों से संबंधित उत्पादों और सेवाओं के निर्यात की देखरेख करती है।

ये भी पढ़ें:- US-Venezuela Conflict: अमेरिका-वेनेजुएला संघर्ष का भारत के व्यापार पर होगा असर? जानिए GTRI ने क्या बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed