{"_id":"5fe701668ebc3e3bb274e75f","slug":"automobiles-indian-auto-industry-expects-strong-growth-next-year-according-to-nomura-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ऑटो उद्योग को 2021-22 में जोरदार तेजी की उम्मीद: नोमुरा रिसर्च","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारतीय ऑटो उद्योग को 2021-22 में जोरदार तेजी की उम्मीद: नोमुरा रिसर्च
Sat, 26 Dec 2020 02:54 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
ऑटो उद्योग
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोमुरा रिसर्च इंस्टिट्यूट कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशंस इंडिया के अनुसार भारतीय ऑटो उद्योग को कोविड-19 के प्रकोप से उबरने के बाद 2021-22 में जोरदार वृद्धि की उम्मीद है। नोमुरा ने बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों, खासतौर से दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
उद्योग 2023 तक हासिल कर पाएगा कोरोना से पहले का स्तर
हालांकि, निजी वाहन खंड में 2018-19 का स्तर करीब 2022-23 तक ही वापस आ सकेगा। एनआरआई कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशंस इंडिया के पार्टनर और समूह प्रमुख (कारोबारी प्रदर्शन में सुधार संबंधी सलाह- ऑटो) आशीष शर्मा ने कहा, 'कोविड-19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों के बाद उम्मीद है कि 2021-22 में ऑटो इंडस्ट्री की मजबूत वृद्धि होगी।'
विज्ञापन
सकारात्मक रहेगी बिक्री
उन्होंने कहा कि नए नियम के लागू होने के साथ ही कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। शर्मा ने कहा कि 2021-22 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सकारात्मक रहेगी, खासकर दोपहिया वाहनों के खंड में, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक जैसे नए खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
अगले महीने से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां
मालूम हो कि अगले महीने से कई कार कंपनियां अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। एक जनवरी 2021 से 10 बड़ी कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल (स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक) की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। ऐसे में अगर आप इन कारों को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी।
कंपनी अपने कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से तीन फीसदी तक महंगा कर सकती है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी। एमजी मोटर इंडिया भारतीय बाजार में MG Hector, MG ZS EV और MG Gloster जैसी कारों की भी बिक्री करती है।