{"_id":"674c30c606fb8c1ea3058aea","slug":"atf-price-hike-aviation-fares-to-get-high-in-holiday-season-airline-companies-brunt-news-and-updates-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATF Price Hike: हवाई सफर होगा महंगा, हवाई ईंधन की कीमतों में बड़ा इजाफा, एयरलाइन कंपनियों की भी बढ़ी परेशानी!","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ATF Price Hike: हवाई सफर होगा महंगा, हवाई ईंधन की कीमतों में बड़ा इजाफा, एयरलाइन कंपनियों की भी बढ़ी परेशानी!
Sun, 01 Dec 2024 03:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:17 PM IST
सार
दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत ₹91,856.84 प्रति किलोलीटर हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में एटीएफ ₹94,551.63 प्रति किलोलीटर, मुंबई में ₹85,861.02 प्रति किलोलीटर और चेन्नई में ₹95,231.49 प्रति किलोलीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
हवाई जहाज के ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के सीजन में एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को झटका दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 दिसंबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ा दिये हैं। इससे अब एयरलाइन्स भी हवाई किराये में बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर से एटीएफ की कीमत को ₹13,181.2 प्रति किलो लीटर बढ़ा दिया है।
इससे दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत ₹91,856.84 प्रति किलोलीटर हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में एटीएफ ₹94,551.63 प्रति किलोलीटर, मुंबई में ₹85,861.02 प्रति किलोलीटर और चेन्नई में ₹95,231.49 प्रति किलोलीटर मिल रहा है। इन बढ़ती कीमतों का असर हवाई किराया पर देखने को मिल सकता है।
दरअसल, दिसंबर लगातार दूसरा महीना है, जब सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है। पिछले महीने भी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत ₹2,941.5 प्रति किलोलीटर बढ़ाई गई थी। इससे एयरलाइंस का परिचालन खर्च तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि, एटीएफ महंगा होने से एयरलाइंस हवाई कीमतों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा कर सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को महंगे में टिकट खरीदना पड़ जाएगा। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आने से एटीएफ की कीमतों में इजाफा हो रहा है।
हवाई फ्यूल की लागत एयरलाइंस के कुल खर्च का करीब 40 फीसदी हिस्सा होती है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और रुपया-डॉलर की विनिमय दरों में गिरावट के कारण हुई है।