{"_id":"6743ae512c7441928d0d0ec3","slug":"assembly-polls-mahayuti-victory-in-maharashtra-impact-on-share-market-sensex-nifty-trading-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: महाराष्ट्र में महायुति की जीत का आज शेयर बाजार में कितना असर? सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के आसार!","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: महाराष्ट्र में महायुति की जीत का आज शेयर बाजार में कितना असर? सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के आसार!
Mon, 25 Nov 2024 04:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:23 AM IST
सार
बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार ने में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच अमेरिका से भारतीय अरबपति गौतम अडानी को लेकर आई खबर का असर भी बाजार पर देखा गया था। लेकिन महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के एक दिन पहले शेयर बाजार में अच्छी खासी तेजी देखी गई थी। ऐसे में शुक्रवार को आई तेजी सोमवार को भी जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के ठीक एक दिन पहले शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। सेंसेक्स 2000 अंक, जबकि निफ्टी 500 अंक तक उछल गया था। अब जब महाराष्ट्र में एनडीए को बंपर जीत मिली है तो ऐसे में सोमवार को बाजार का मूड बदल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र के रिजल्ट का असर सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिलेगा। तेजी के साथ बाजार की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार ने में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच अमेरिका से भारतीय अरबपति गौतम अडानी को लेकर आई खबर का असर भी बाजार पर देखा गया था। लेकिन महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम के एक दिन पहले शेयर बाजार में अच्छी खासी तेजी देखी गई थी। ऐसे में शुक्रवार को आई तेजी सोमवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि,महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे निवेशकों के मूड को बदलने वाले हैं और सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को और तेजी देखने को मिल सकती है। महाराष्ट्र में स्थिरता शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
शेयर बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि, महाराष्ट्र के परिणाम के साथ ही बाजार अब सीधे आल टाइम हाई की तरफ बढ़ता नजर आ सकता है। क्योंकि बुल मार्केट में जब भी करेक्शन खत्म होता है तो बाजार को वापस ऑल टाइम हाई लगाने में 3 हफ्ते भी नहीं लगते है। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इस साल दिसंबर तक में ही निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई लगाता दिख सकता है।
विज्ञापन
बाजार का महाराष्ट्र से ये है कनेक्शन
जानकारों का कहना है कि, शेयर बाजार के लिहाज से झारखंड का चुनाव उतना अहम नहीं है, जितना महाराष्ट्र का है। महाराष्ट्र में जीत से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि मतदाताओं का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बना हुआ है। साथ ही मोदी की ताकत पर छाए संदेह के बादल भी छंट गए हैं। इससे बाजार का भरोसा भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ेगा। क्योंकि महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जो औद्योगिक रूप से सबसे ज्यादा विकसित है। इसका देश की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान है। देश की करीब 13 से 14 फीसदी जीडीपी यही से आती है। नतीजों के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और बैंकिंग स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 22 नवंबर को सेंसेक्स 1961 अंक (2.54%) की तेजी के साथ 79,117 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 557 अंक (2.39%) की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट रही। निफ्टी मीडिया छोड़कर एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा।
ऐसा रहा है महाराष्ट्र का नतीजा
महाराष्ट्र में ऐतिहासिक विजय महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का सफाया हो गया है. महायुति ने 288 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 233 सीटें जीत ली हैं. जबकि एमवीए सिर्फ़ 49 सीटों पर सिमट गया है. भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 132 सीटों पर विजय पताका फहराया है. हालांकि एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए, झामुमो तीसरी बार झारखंड में सरकार बनाने जा रही है।