फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Asian Development Bank launches 9 arab dollar COVID 19 vaccine initiative for its developing member economies

ADB ने शुरू की नौ अरब डॉलर की वैक्सीन पहल, विकासशील सदस्यों को मिलेगी मदद

Fri, 11 Dec 2020 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Dec 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Asian Development Bank launches 9 arab dollar COVID 19 vaccine initiative for its developing member economies
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पिक्सेल्स

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नौ अरब डॉलर की वैक्सीन पहल शुरू की है, जिसके तहत उसके विकासशील सदस्य देशों को कोविड-19 की वैक्सीन खरीदने और आपूर्ति के लिए मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन


विकासशील सदस्यों को मिलेगी मदद 
एडीबी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने नौ अरब डॉलर की वैक्सीन पहल- एशिया प्रशांत वैक्सीन पहंच सुविधा (एपीवैक्स) शुरू की है, जिसके तहत उसके विकासशील सदस्यों को तेजी से और उचित मदद दी जाएगी, ताकि वे कोरोना वायरस (कोविड-19) की प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन खरीद सकें और उनका वितरण कर सकें। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में एडीबी के अध्यक्ष मसत्सुगु असाकावा ने कहा कि, 'एडीबी के विकासशील सदस्य अपने लोगों को जल्द से जल्द टीका देने के लिए तैयार हैं, ऐसे में उन्हें टीकाकरण के लिए वित्तपोषण के साथ ही उचित योजनाओं और ज्ञान की भी जरूरत होगी, ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से कुशलता के साथ पूरा किया जा सके।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया और प्रशांत में 1.43 करोड़ से अधिक मामले
उन्होंने आगे कहा, 'एपीवैक्स हमारे विकासशील सदस्यों को इन चुनौतियों से निपटने, महामारी को दूर करने और आर्थिक सुधार पर ध्यान केंद्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।' एडीबी ने कहा कि एशिया और प्रशांत में कोविड-19 संक्रमण के 1.43 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और दो लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed