फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ashok leyland plants to remain shutdown for 15 days in october

मंदी की मारः अशोक लीलैंड में रहेगा 15 दिन का शटडाउन, बिक्री न होने से लिया फैसला

Sat, 05 Oct 2019 11:17 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 05 Oct 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
ashok leyland plants to remain shutdown for 15 days in october

ऑटो सेक्टर में छाई मंदी का असर फेस्टिव सीजन में भी दिख रहा है। यात्री वाहनों के बाद अब ट्रक, बस जैसे कमर्शियल वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी अशोक लीलैंड ने अक्तूबर के पूरे महीने में दो से लेकर के 15 दिन के लिए शटडाउन रखने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

सितंबर में घटी वाहनों की बिक्री

सितंबर माह में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 57 फीसदी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के सितंबर माह में कुल 7,851 वाहन बिके। पिछले साल इसी माह में यह बिक्री 18078 थी। जिन वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है उनमें मध्यम से लेकर के भारी वाहन शामिल हैं। 

विज्ञापन

छोटे वाहनों की बिक्री भी घटी

छोटे कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी 24 फीसदी गिर गई है। सितंबर माह में भी कंपनी ने अपने पांच प्लांट को बंद कर दिया था। एन्नोर प्लांट 16 दिन के लिए, होसूर पांच दिन के लिए, अलवर और भंडारा प्लांट 10 दिन के लिए और पंतनगर प्लांट नौ दिन के लिए बंद रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर प्लांट 14 दिन के लिए हुआ बंद

कंपनी  के उत्तराखंड स्थित प्लांट में 14 दिन का शटडाउन रहेगा। प्रबंधन ने आगामी पांच अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक कंपनी को शटडाउन का निर्णय लिया है। मंगलवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय में दिए गए पत्र में कहा गया है कि पांच अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक पड़ने वाले तीन रविवार यानी छह अक्तूबर, 13 अक्तूबर, 20 अक्तूबर और इसके साथ ही आठ अक्तूबर दशहरा के दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। प्रबंधक द्वारा पत्र में लिखा गया है कि कर्मचारियों को सात दिन का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही शेष सात दिन वह कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश से एडजस्ट करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed