फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   'Apple layoffs', 100 contract workers out, Google has also warned employees

Apple Lays off: ‘एपल में छंटनी’, 100 अनुबंधित कर्मी बाहर, गूगल ने भी कर्मियोंं को दी है चेतावनी

Tue, 16 Aug 2022 06:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 16 Aug 2022 06:16 PM IST
सार

Apple Lays off: एपल ने कंपनी से कांट्रेक्ट के आधार पर जुड़े लगभग सौ नियोक्ताओं को, जो कि दुनिया की सबसे बहुमूल्य कंपनी एपल के लिए कर्मचारियों की बहाली का काम करते थे उन्हें हटा दिया है। 

विज्ञापन
'Apple layoffs', 100 contract workers out, Google has also warned employees
apple tim cook

विस्तार

गूगल की अपने कर्मचारियों को ‘ब्लड इन द स्ट्रीट्स’ की चेतावनी जारी करने के बाद अब एपल ने भी कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपनी हायरिंग और स्पेंडिंग में कमी लाने के लिए यह कदम उठाया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार एपल ने कंपनी से कांट्रेक्ट के आधार पर जुड़े लगभग सौ नियोक्ताओं को, जो कि दुनिया की सबसे बहुमूल्य कंपनी एपल के लिए कर्मचारियों की बहाली का काम करते थे उन्हें हटा दिया है। 

विज्ञापन

जिन कर्मचारियों का कान्ट्रैक्ट रद्द किया गया है उन्हें कपनी की ओर से कहा गया है कि उन्हें दो हफ्ते का भुगतान और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगीं। वहीं, इस रिपोर्ट के अनुसार ऐसे नियोक्ता जो कंपनी के साथ फुल टाइम कर्मचारी के रूप में जुड़े हैं उन्हें रिटेन किया गया है। एपल ने हटाए गए कर्मियों को कहा है कि यह छंटनी कंपनी की वित्तीय जरूरतों को देखते हुए की गई है।

विज्ञापन


कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव टीम कुक ने पिछले महीने कहा था कि एपल अपने खर्चे सोच-समझकर करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम कुक ने कहा था कि हम मंदी के दौरान निवेश करने में विश्वास करते हैं। कंपनी कर्मियों की नियुक्त जारी जारी रखेगी और अलग जरूरी क्षेत्रों में खर्च करेगी पर ऐसा वह बाजार के हालात को देखते हुए करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, टेक वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगर परिणाम नहीं आने पर छंटनी की चेतावनी दी थी। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने इसी महीने कहा है कि वे कंपनी के कंर्मचारियों के वर्क आउटपुट से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा था कि कंपनी की उत्पादकता जितनी होनी चाहिए उससे कम है।


गूगल ने दी छंटनी की चेतावनी, कहा- सड़कों पर खून बहेगा...
आर्थिक संकट व मंदी की आशंका से घबराई विश्व की बड़ी टेक कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। गूगल की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट के वरिष्ठ अफसरों ने भी कर्मियों को चेताते हुए कड़े शब्दों में कहा, ‘सड़कों पर खून बहेगा... छंटनी के लिए तैयार रहें।’ तीसरी तिमाही के परिणामों में कमाई अच्छी नहीं रही तो छंटनी हो सकती है। इसकी वजह वैश्विक मंदी की आशंका है। 

गूगल क्लाउड में सेल्स विभाग के अधिकारियों ने अधीनस्थों से कहा, प्रदर्शन सुधारें। बाकी विभागों से भी उत्पादकता बढ़ाने को कहा गया है। इस संदेश के बाद गूगल के कर्मियों में डर का माहौल है। इसी महीने गूगल ने नई भर्तियां रोकने की नीति को बढ़ाया था। यहां जुलाई में 2 हफ्ते के लिए भर्तियां रोकी गई थी। अप्रैल से जून की दूसरी तिमाही में उम्मीद से कम कमाई और राजस्व देखा गया। यहां राजस्व वृद्धि 13% रही जो पिछले साल इसी तिमाही में 62% थी। एजेंसी

एपल ने निकाले 100 अनुबंधित कर्मचारी
विश्व की सबसे बड़ी कंपनी एपल ने 100 अनुबंधित कर्मचारियों को पिछले हफ्ते निकाल दिया। इसे खर्च में कमी लाने वाला कदम बताया। भर्तियों को भी नियंत्रित किया जा रहा है। निकाले गए कर्मचारियों से कहा गया कि कंपनी की मौजूदा कारोबारी जरूरतों के अनुसार बदलाव किए जा रहे हैं। उन्हें सिर्फ अगले दो हफ्ते ही वेतन व चिकित्सा बीमा लाभ मिलेंगे। उनसे कंपनी द्वारा दी गई चीजें वापस लौटाने को कहा गया है। अनुबंधित कर्मचारी एपल के लिए तकनीकी सपोर्ट और कस्टमर सर्विसेज जैसे काम करते हैं। एपल की कई सेवाओं के क्षेत्रीयकरण का जिम्मा इनके पास होता है। इन्हें पूर्णकालिक कर्मियों से कम सुविधाएं मिलती हैं।


अधिकतर टेक कंपनियां मुसीबत में
इस समय अमेरिका की अधिकतर टेक कंपनियां मुश्किल में हैं। उनकी ओर से भर्तियां रोकी गई हैं या धीमी कर दी गई हैं। कुछ तो कर्मचारियों को निकाल भी रही हैं। इनमें लिंक्डइन, मेटा, एपल, टि्वटर, स्नैप, स्पॉटीफाई, इंटेल प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed