फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple: Crisis on the production of iPhone 13 due to lack of semiconductors in the global market, read other important business news

एपल : वैश्विक बाजार में सेमीकंडक्टर की कमी से आईफोन 13 के उत्पादन पर संकट, पढ़ें बिजनेस की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 14 Oct 2021 01:46 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 01:46 AM IST
सार

ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी ने इस साल आईफोन 13 सीरीज के 9 करोड़ मोबाइल बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन चिप की कमी से उत्पादन 8 करोड़ तक सीमित रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Apple: Crisis on the production of iPhone 13 due to lack of semiconductors in the global market, read other important business news
iPhone 13 - फोटो : www.apple.com

विस्तार

एपल ने पिछले महीने आईफोन 13 सीरीज के स्मार्टफोन लांच किए थे, लेकिन वैश्विक बाजार में सेमीकंडक्टर की कमी से इसका उत्पादन बुरी तरह बाधित हो रहा। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी ने इस साल आईफोन 13 सीरीज के 9 करोड़ मोबाइल बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन चिप की कमी से उत्पादन 8 करोड़ तक सीमित रहने का अनुमान है। सितंबर मध्य में लांच होने के बाद से इस सीरीज के मोबाइल की जबरदस्त मांग है। अब त्योहारी सीजन में ग्राहकों को डिलीवरी पाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बिजनेस की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

रियल एस्टेट में कंपनियों का निवेश 17 फीसदी बढ़ा

रियल एस्टेट बाजार में जुलाई-सितंबर तिमाही में संस्थागत निवेश 17 फीसदी बढ़कर 72.1 करोड़ डॉलर रहा। संपत्ति सलाहकार फर्म जेएलएल इंडिया ने बुधवार को बताया कि ऑफिस बनाने में निवेश 75 फीसदी घट गया है।

जेएलए इंडिया के अनुसार, आवासीय संपत्तियों और वेयरहाउस क्षेत्र में बैंकों, कंपनियों, पेंशन फंड और निजी इक्विटी का निवेश लगातार बढ़ रहा है। अकेले आवासीय क्षेत्र में ही 21.1 करोड़ डॉलर का निवेश आया। इसके बाद डाटा सेंटर प्रोजेक्ट में 16.1 करोड़ डॉलर और मिक्स प्रोजेक्ट में 13.7 करोड़ डॉलर का निवेश मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरित ऊर्जा निवेश लाने में भारत तीसरे पायदान पर

सौर, पवन जैसे हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के मामले भारत तीसरे पायदान पर बना हुआ है। विश्व के शीर्ष 40 देशों की सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इसके बाद फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी का नंबर आता है। 
 

विज्ञापन

पीएनबी ने सस्ता किया गोल्ड लोन

पंजाब नेशनल बैंक ने बुधवार को गोल्ड लोन की ब्याज दर 1.45 फीसदी घटा दी है। बैंक अब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर 7.20 फीसदी और स्वर्ण आभूषण पर 7.30 फीसदी ब्याज वसूल रहा है। पीएनबी ने होम लोन की दरें भी घटाकर 6.60 फीसदी की थी। 
 

मोबाइल एप से जान सकेंगे अनाज की गुणवत्ता

किसान अब एग्रीरीच मोबाइल एप के जरिये गेहूं व अन्य अनाजों की गुणवत्ता परख सकेंगे। एग्री लॉजिस्टिक फर्म सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट ने बुधवार को यह एप लांच किया। एप पर गेहूं, चावल, चना, मक्का, सोयाबीन और ग्वार का परीक्षण किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed