फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anrock Report claims Houses of Rs 4.5 lakh crore will sold this year an increase of 38 percent from last year

Anrock Report: इस साल देश में बिकेंगे 4.5 लाख करोड़ रुपये के मकान, पिछले वर्ष की तुलना में 38 फीसदी की बढ़त

Fri, 15 Dec 2023 05:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 05:16 AM IST
सार

सात शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, पुणे और हैदराबाद में इस साल जनवरी-सितंबर में 3.49 लाख मकान बिके हैं। आंकड़ा इस साल 4.5 लाख इकाई पहुंच सकता है। 2022 में कुल 3.65 मकान बिके थे।

विज्ञापन
Anrock Report claims Houses of Rs 4.5 lakh crore will sold this year an increase of 38 percent from last year
Home. - फोटो : i stock

विस्तार

देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री इस कैलेंडर वर्ष (2023) में 4.5 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकती है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 38 फीसदी अधिक है। 2022 में कुल 3.27 लाख करोड़ रुपये के मकान बिके थे।  एनारॉक के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी और लग्जरी मकानों की अधिक मांग से इस कैलेंडर वर्ष में अब तक 3.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियां बिक चुकी हैं। यह एक साल पहले की तुलना में 7 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन

9 माह में बिके 3.49 लाख घर
सात शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, पुणे और हैदराबाद में इस साल जनवरी-सितंबर में 3.49 लाख मकान बिके हैं। आंकड़ा इस साल 4.5 लाख इकाई पहुंच सकता है। 2022 में कुल 3.65 मकान बिके थे।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 29% तेजी

  1. पुणे : मकानों की बिक्री सर्वाधिक 96% बढ़कर 39,945 करोड़ रुपये पहुंच गई।
  2. दिल्ली-एनसीआर : 38,895 करोड़ से 29% बढ़कर 50,188 करोड़ रुपये पहुंच गई बिक्री।
  3. मुंबई : 41% बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये।
  4. हैदराबाद : 43% बढ़कर 35,802 करोड़।
  5. बंगलूरू : 42% बढ़कर 38,517 करोड़।
  6. कोलकाता : 19% बढ़कर 9,025 करोड़।
  7. चेन्नई : 45 फीसदी बढ़कर 11,374 करोड़ रुपये पहुंच गई मकानों की बिक्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed