फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Announcement of Nobel of Economics: Three American economists for research on banks-economic crisis

अर्थशास्त्र के नोबेल का एलान: बैंकों-आर्थिक संकट पर रिसर्च के लिए तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान

Mon, 10 Oct 2022 07:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 10 Oct 2022 07:13 PM IST
सार

Economics Nobel 2022: नोबेल पुरस्कार विजेताओं के आधुनिक बैंकिंग अनुसंधान स्पष्ट करते हैं कि हमारे पास बैंक क्यों हैं? उन्हें संकटों में कैसे कम संवेदनशील बनाया जाए और कैसे बैंक का पतन वित्तीय संकटों को बढ़ा देता है?

विज्ञापन
Announcement of Nobel of Economics: Three American economists for research on banks-economic crisis
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2022 - फोटो : Economics Nobel 2022

विस्तार

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2022 के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

समिति ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा है कि तीनों पुरस्कार विजेताओं ने विशेष रूप से वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समझ में काफी सुधार किया है। उनके शोध में एक महत्वपूर्ण खोज यह है कि बैंकों के पतन से बचना क्यों महत्वपूर्ण है?
विज्ञापन
विज्ञापन


'बैंकों को कैसे संवेदनशील बनाया जाए' इसपर किया शोध 

पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा गया है कि आधुनिक बैंकिंग अनुसंधान स्पष्ट करते हैं कि हमारे पास बैंक क्यों हैं? उन्हें संकटों में कैसे कम संवेदनशील बनाया जाए और कैसे बैंक का पतन वित्तीय संकटों को बढ़ा देता है? इस शोध की नींव 1980 के दशक की शुरुआत में बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने रखी थी। वित्तीय बाजारों को विनियमित करने और वित्तीय संकटों से निपटने में उनके विश्लेषण का बहुत व्यावहारिक महत्व रहा है।

वर्ष 1969 से दिया जा रहा है अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 

आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। बता दें कि अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अर्थशास्त्र पुरस्कार का उल्लेख नहीं किया था। स्वेरिग्स रिक्सबैंक ने 1968 में पुरस्कार की स्थापना की और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज को 1969 में शुरू होने वाले आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार विजेताओं के चयन का कार्य दिया गया।


वर्ष 2021 में भी तीन लोगों को दिया गया था सम्मान 

बता दें कि वर्ष 2021 में भी अर्थशास्त्र का नोबेल तीन अर्थशास्त्रियों डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को दिया गया था। पुरस्कार का आधा हिस्सा डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए दिया गया था, जबकि अन्य आधा हिस्सा संयुक्त रूप से जोशुआ डी. एंगिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को कारण संबंधों के विश्लेषण के लिए पद्धतिगत योगदान के लिए दिया गया था।

इस वर्ष इन्हें भी मिला नोबेल पुरस्कार

इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया गया है। बेलारूस के जेल में बंद सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। यूक्रेन के संगठन को ऐसे समय पर नोबेल शांति पुरस्कार के सम्मान के लिए चुना गया है जब यूक्रेन फरवरी से रूस के हमलों का सामना कर रहा है और दोनों देशों की सेनाएं कई इलाकों में आमने-सामने हो चुकी हैं। वहीं, रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed