फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anarock: Housing Sales Rise 7% to Rs 2.98 Lakh Crore in H1, Set to Jump 19% to Rs 6.65 Lakh Crore by FY26

Anarock: हाउसिंग मार्केट में रफ्तार? पहली छमाही में ₹2.98 लाख करोड़ के घर बिके, पूरे साल के लिए यह अनुमान

Mon, 10 Nov 2025 08:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Nov 2025 08:02 PM IST
सार

Anarock: एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, देश के सात प्रमुख शहरों में बिक्री स्थिर बनी रही। इस आधे साल में 1.93 लाख फ्लैट्स बिके। जिनका मूल्य करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये है। पिछले साल इसी अवधि में 2.27 लाख यूनिट्स बिकी थीं। इनकी वैल्यू करीब  2.79 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
Anarock: Housing Sales Rise 7% to Rs 2.98 Lakh Crore in H1, Set to Jump 19% to Rs 6.65 Lakh Crore by FY26
रीयल एस्टेट सेक्टर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश के सात बड़े शहरों में मकानों की बिक्री ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच हाउसिंग मार्केट में 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे कुल बिक्री ₹2.98 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी एनारॉक के मुताबिक अगर यही रफ्तार बनी रही, तो वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक यह आंकड़ा ₹6.65 लाख करोड़ को पार कर सकता है। यानी इसमें सालाना 19% की बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन

देश के सात प्रमुख शहरों में बिक्री स्थिर

एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, देश के सात प्रमुख शहरों में बिक्री स्थिर बनी रही। इस आधे साल में 1.93 लाख फ्लैट्स बिके। जिनका मूल्य करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये है। पिछले साल इसी अवधि में 2.27 लाख यूनिट्स बिकी थीं। जिनकी वैल्यू करीब  2.79 करोड़ रुपये थी। एनारॉक के रिसर्च और एडवाइजरी हेड प्रशांत ठाकुर ने बताया, "2024-25 में सात प्रमुख शहरों में कुल बिक्री ₹5.59 लाख करोड़ रही थी। अब उम्मीद है कि 2025-26 में यह आंकड़ा ₹6.65 लाख करोड़ से ऊपर जा सकता है।"

विज्ञापन

रियल एस्टेट इंडस्ट्री की राय

सर्वम प्रॉपर्टीज के को-फाउंडर धवल हेमानी के अनुसार अब बाजार में असली खरीदारों की मांग है, न कि सिर्फ मुनाफे के लिए खरीदारी करने वालों की। गोल्डन ग्रोथ फंड के सीईओ अंकुर जलान ने कहा, "अब ग्रोथ की अगली लहर कीमतों में बढ़ोतरी से आएगी, न कि सिर्फ ज्यादा सौदों से।" स्टोनक्राफ्ट ग्रुप के एमडी कीर्ति चिलुकुरी ने कहा, "हैदराबाद सबसे गतिशील बाजारों में बना हुआ है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और मिड से हाई-एंड हाउसिंग की मांग बनी हुई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed