फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anant Goenka takes over as FICCI's new chief executive officer (CEO)

FICCI: फिक्की की कमान अनंत गोयनका के हाथों में, जानें अहम पदों पर क्या बदलाव हुआ

Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
सार

आरपीजी समूह के उपाध्यक्ष अनंत गोयनका ने 2025-2026 के लिए फिक्की के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही संस्थान में अन्य शीर्ष पदों पर भी नई नियुक्तियां हुई हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 
 

विज्ञापन
Anant Goenka takes over as FICCI's new chief executive officer (CEO)
FICCI - फोटो : ANI

विस्तार

इंडस्ट्री चेंबर फिक्की (FICCI) में नए नेतृत्व ने कमान संभाल ली है। आरपीजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका ने शनिवार को 2025–26 के लिए फिक्की अध्यक्ष का पद संभाल लिया। उन्होंने इमामी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और एमडी हर्षवर्धन अग्रवाल का स्थान लिया है। यह जानकारी फिक्की द्वारा जारी बयान में दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SEBI: निवेशक जागरूकता पर सेबी का फोकस, चेयरमैन बोले- चेक प्लेटफॉर्म और सारथी एप से बढ़ेगी सुरक्षा
विज्ञापन


फिक्की के अनुसार अनंत गोयनका ने कैलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है और यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल से अर्थशास्त्र में बीएस डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य शीर्ष पदों पर हुई नियुक्ति

संस्थान में अन्य शीर्ष पदों पर भी नई नियुक्तियां हुई हैं। द सनमार ग्रुप के चेयरमैन विजय शंकर ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। डालमिया भारत लिमिटेड के एमडी और सीईओ पुनीत डालमिया को फिक्की का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम अब अगले एक वर्ष तक उद्योग जगत के हितों, नीति संवाद और आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर फिक्की का नेतृत्व करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed