{"_id":"63bd2dbe3ad6fe0d02299132","slug":"anand-mahindra-praises-isro-as-uk-s-groundbreaking-space-mission-ends-in-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anand Mahindra: ब्रिटेन के उपग्रह लॉन्च करने के असफल प्रयास के बाद महिंद्रा ने की इसरो की सराहना, कही ये बात?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Anand Mahindra: ब्रिटेन के उपग्रह लॉन्च करने के असफल प्रयास के बाद महिंद्रा ने की इसरो की सराहना, कही ये बात?
Tue, 10 Jan 2023 02:50 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 10 Jan 2023 02:50 PM IST
सार
Anand Mahindra: बता दें कि सैटेलाइट लॉन्च करने वाला यूरोप का पहला देश बनने की ब्रिटेन की ख्वाहिशों को मंगलवार को झटका लगा जब वर्जिन ऑर्बिट ने जानकारी दी कि उसके रॉकेट में एक गड़बड़ी के कारण यह ऑर्बिट में नहीं पहुच पाया।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना की है। ब्रिटेन की ओर से अंतरिक्ष में उपग्रहों को लॉन्च करने के असफल प्रयासों के बाद महिंद्रा ग्रुप के मुखिया की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा ने ट्वीट किया, "मैं यह मानता हूं कि यह एक बहुत ही अलग प्रकार का कक्षीय प्रक्षेपण था। इस तरह के मामलों से हमें यह अहसास होता है कि हमें इसरो के लॉन्च रिकॉर्ड की कितनी सराहना करनी चाहिए।" महिद्रा ने ये ट्विट ब्रिटेन के पहले सैटेलाइट लॉन्च की विफलता से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद किया।
विज्ञापन
बता दें कि सैटेलाइट लॉन्च करने वाला यूरोप का पहला देश बनने की ब्रिटेन की ख्वाहिशों को मंगलवार को झटका लगा जब वर्जिन ऑर्बिट ने जानकारी दी कि उसके रॉकेट में एक गड़बड़ी के कारण यह ऑर्बिट में नहीं पहुच पाया।