फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anand Mahindra: India is in a position to do more than protect itself, says Anand Mahindra in New Year message

Mahindra: भारत रक्षा के अलावा बहुत कुछ करने की स्थिति में, नए साल के संदेश में बोले आनंद महिंद्रा

Wed, 01 Jan 2025 02:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

Anand Mahindra: नए साल पर समूह के कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध अधिकाधिक लेन-देन वाले बन सकते हैं, यह राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय ताकत के दम पर संचालित होंगे। महिंद्रा समूह के मुखिया ने आगे क्या कहा, आइए जानें।

विज्ञापन
Anand Mahindra: India is in a position to do more than protect itself, says Anand Mahindra in New Year message
आनंद महिंद्रा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत वैश्विक गठबंधनों में बदलाव के अवसर का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक क्षमता को बढ़ा सकता है और वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रणाली में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अपने नए साल के संदेश में यह बात कही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत सिर्फ अपनी रक्षा करने के अलावा और भी बहुत कुछ करने की स्थिति में है।

विज्ञापन


नए साल पर समूह के कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में महिंद्रा ने कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध अधिकाधिक लेन-देन वाले बन सकते हैं, यह राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय ताकत के दम पर संचालित होंगे। महिंद्रा ने लिखा, ‘‘वैश्विक स्तर पर पिछले कुछ वर्ष झटकों, बदलावों और अनिश्चितताओं से भरे रहे हैं। बीता वर्ष भी इसका अपवाद नहीं है। हम एक परिवर्तनशील विश्व देख रहे हैं, जहां परस्पर निर्भरता और समतल विश्व अतीत की बातें हो सकती हैं।’’
विज्ञापन


महिंद्रा ने कहा, ‘‘भारत अपनी रक्षा करने के अलावा और भी बहुत कुछ करने की स्थिति में है...यह सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर सकता है। यह राजनीतिक स्थिरता का दावा कर सकता है, जो इसके मजबूत लोकतंत्र पर आधारित है जो आम चुनाव में पूरी तरह से प्रदर्शित हुआ। आम चुनाव में एक अरब से अधिक लोगों के देश ने निर्बाध, शांतिपूर्ण व प्रभावी ढंग से मतदान किया।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रणाली में प्रमुख स्थान पाने के लिए संबंधों व गठबंधनों में बदलाव लाकर और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक क्षमता को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed