फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anand Mahindra holds a grudge against Bill Gates

1997 की तस्वीर देख आनंद महिंद्रा को याद आया किस्सा, कहा मुझे बिल गेट्स से शिकायत

Wed, 25 Dec 2019 10:55 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डे्सक, अमर उजाला
बिजनेस डे्सक, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Dec 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra holds a grudge against Bill Gates

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। महिंद्रा ने बताया कि उन्हें बिल गेट्स से एक शिकायत है। 

विज्ञापन

यूजर ने ट्वीट पर शेयर की तस्वीर

दरअसल, ट्विटर पर रमेश बाबू नामक एक यूजर ने आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की। तस्वीर में आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स साथ बैठे दिख रहे हैं। ट्वीट में रमेश बाबू ने लिखा कि, 'वे इनसाइड बिल्स ब्रेन-डिकोडिंग बिल गेट्स देख रहे थे जहां उन्हें उनकी यह तस्वीर मिली।' ट्वीट में रमेश बाबू ने पूछा कि, वे किस विषय पर इतनी गहन चर्चा कर रहे हैं? यह कब और कहां हुआ?’

विज्ञापन

 

साल 1997 की है तस्वीर - महिंद्रा 

ये तस्वीर देख आनंद महिंद्रा को एक दिलचस्प किस्सा याद आया और उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कैसे वे अपने बच्चों के लिए एक हारे हुए इंसान हैं। उन्हेंने जवाब में चार ट्वीट किए जिसमें लिखा था कि, यह साल 1997 की है, जब वहां केवल फॉर्च्यून मैगजीन का फोटोग्राफर था। उन्हेंने यह सीरीज नहीं देखी है इसलिए उन्हें नहीं पता कि इस सीरीज में यह फोटो है।

आगे उन्होंने बताया की बिल और उन्होंने 1973 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू की थी। गेट्स ने बीच में कॉलेज छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की थी। कारोबार के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट की टीम ने यह मीटिंग रखी थी। आगे महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि मीटिंग के दौरान जब बिल कमरे में आए तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम हार्वड में एक साथ थे। 

ये है शिकायत

तब महिंद्रा ने कहा कि हां, पर मुझे आपसे एक शिकायत है। यह सुनकर बिल की टीम घबरा गई। जब बिल ने उनसे पूछा कि उन्हें शिकायत क्यों है? तब महिंद्रा ने बताया कि मेरी बेटी ने मुझसे पूछा था कि कॉलेज में मेरे साथ पढ़ने वाले कौन-कौन से लोग आज मशहूर हैं और जब मैंने उसे आपका नाम बताया तो उसने कहा कि, आप कितने हारे हुए इंसान हैं। इसलिए आपका शुक्रिया क्योंकि अब मैं अपने बच्चों के लिए एक हारा हुआ इंसान हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed