फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   An Air India Express flight with 105 passengers onboard from Trivandrum to Mascot landed at Trivandrum Airport

Air India Express: तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 47 मिनट बाद ही वापस उतरा विमान, 105 यात्री थे सवार

Mon, 23 Jan 2023 12:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 23 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान एफएमएस (फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम) में तकनीकी खराबी के कारण वापस त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर उतरा गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के अनुसार विमान ने त्रिवेंद्रम से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी थी

विज्ञापन
An Air India Express flight with 105 passengers onboard from Trivandrum to Mascot landed at Trivandrum Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

त्रिवेंद्रम से 105 यात्रियों को लेकर मैस्कॉट जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान एफएमएस (फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम) में तकनीकी खराबी के कारण वापस त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के अनुसार विमान ने त्रिवेंद्रम से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी थी और तकनीकी खराबी के कारण इसे 9.17 बजे वापस त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

एयरलाइन कंपनी बोली- यात्रियों के लिए अलग विमान की व्यवस्था की जा रही
जानकारी के अनुसार तिरुवनंतपुरम से मस्कट (ओमान) जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान  को अपने कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस लैंडिंग करनी पड़ी। केरल की राजधानी से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 के एक पायलट ने तकनीकी खामी देखी जिसके बाद विमान नौ बजकर 17 मिनट पर त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग करा दी गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।" उन्होंने कहा कि एयरलाइन यात्रियों के लिए एक और उड़ान की व्यवस्था करने की कोशश कर रही है। इस विमान के दोपहर एक बजे यहां से उड़ान भरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों का अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed