फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AMFI data: Five month decline in equity mutual funds halted investment increased by 24 Percent to 23587 crore

AMFI: इक्विटी फंड में पांच माह की गिरावट थमी, निवेश 24% बढ़कर 23587 करोड़; सोने-चांदी के प्रति बढ़ा आकर्षण

Thu, 10 Jul 2025 06:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 06:50 AM IST
सार

मजबूत खुदरा भागीदारी और निवेशक अधिक रिटर्न की तलाश में सोने और चांदी के फंडों की ओर निवेश का रुख कर रहे थे। इससे निफ्टी-50 जून में तीन फीसदी बढ़ गया। स्मॉलकैप व मिडकैप में क्रमश: 6.7% और 4% की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
AMFI data: Five month decline in equity mutual funds halted investment increased by 24 Percent to 23587 crore
निवेश से जुड़े आंकड़ों पर एक नजर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इक्विटी म्यूचुअल फंडों में पांच महीने से जारी गिरावट थम गई। जून में शुद्ध निवेश 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये हो गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 52वें महीने निवेश आया है।

विज्ञापन


म्यूचुअल फंड में जून में कुल 49,301 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो मई के 29,572 करोड़ रुपये की तुलना में 67 फीसदी ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी म्यूचुअल फंडों में मई में 19,013 करोड़ रुपये का निवेश आया था। शुद्ध निवेश दिसंबर में 41,156 करोड़ रुपये से घटकर जनवरी में 39,688 करोड़ रुपये, फरवरी में 29,303 करोड़ रुपये, मार्च में 25,082 करोड़ रुपये और अप्रैल में 24,269 करोड़ रुपये रहा था। नवंबर में यह 35,943 करोड़ रुपये था। डेट फंडों में से जून में 1,711 करोड़ रुपये की निकासी हुई। मई में 15,908 करोड़ निकाले गए थे। अप्रैल में कुल 2.2 लाख करोड़ का निवेश आया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPO Market: आईपीओ बाजार में हलचल, 70 कंपनियों का 1.60 लाख करोड़ जुटाने का प्लान; निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

AMFI data: Five month decline in equity mutual funds halted investment increased by 24 Percent to 23587 crore
निवेश से जुड़े आंकड़ों पर एक नजर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
74 लाख करोड़ पार निवेशकों के निवेश का मूल्य
म्यूचुअल फंड में निवेशकों के निवेश का मूल्य(एयूएम) जून में रिकॉर्ड 74.4 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो मई में 72.2 लाख करोड़ था। इक्विटी फंडों में सबसे अधिक फ्लैक्सी कैप में 5,733 करोड़ का निवेश आया। इक्विटी-लिंक्ड बचत योजनाएं (ईएलएसएस) एकमात्र ऐसी श्रेणी रही जिसमें 556 करोड़ की निकासी हुई।
  • एम्फी के मुताबिक, जून में 48 लाख एसआईपी खाते या तो बंद हो गए या परिपक्व हो गए।
10276 करोड़ रुपये आए शॉर्ट ड्यूरेशन में
शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स में सबसे अधिक 10,276 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। मनी मार्केट फंड्स में 9,484 करोड़ का निवेश हुआ। डायनॉमिक बॉन्ड फंड्स में सबसे कम 44 करोड़ रुपये आए।
  • लिक्विड फंड से सबसे ज्यादा निकासी लिक्विड फंडों से जून में सबसे अधिक 25,196 करोड़ रुपये निकाले गए। मई में 40,205 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। ओवरनाइट फंडों से 8,154 करोड़ रुपये, मध्यम अवधि के फंडों से सबसे कम 60.98 करोड़ रुपये की निकासी हुई।
27269 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश एसआईपी में
व्यवस्थित निवेश योजनाओं (एसआईपी) में रिकॉर्ड 27,269 करोड़ रुपये का निवेश आया। खातों की संख्या मई के 8.56 करोड़ से बढ़कर जून में 8.64 करोड़ हो गई। निवेशकों के निवेश का मूल्य मई की तुलना में 20.2% बढ़कर 15.31 लाख करोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें: Namibia UPI: नामीबिया यूपीआई जैसा पेमेंट सिस्टम बनाएगा, NPCI और देश के सेंट्रल बैंक ने किया लाइसेंसिंग समझौता

निवेश से निफ्टी में भी तेजी
मजबूत खुदरा भागीदारी और निवेशक अधिक रिटर्न की तलाश में सोने और चांदी के फंडों की ओर निवेश का रुख कर रहे थे। इससे निफ्टी-50 जून में तीन फीसदी बढ़ गया। स्मॉलकैप व मिडकैप में क्रमश: 6.7% और 4% की वृद्धि हुई।

गोल्ड ईटीएफ में 10 गुना ज्यादा पैसा आया
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ईटीएफ में निवेश मासिक आधार पर दस गुना बढ़कर 20.81 अरब रुपये हो गया। यह पांच महीने का शीर्ष है।
  • सिल्वर ईटीएफ में 20.04 अरब का निवेश हुआ, जो मई में 8.53 अरब रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed