Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America proposed to impose retaliatory tariffs upto 25 percent on 40 Indian products in response to digital services tax imposed by India

डिजिटल कर का बदला: अमेरिका कर रहा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगाने की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Sat, 27 Mar 2021 04:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 27 Mar 2021 04:39 PM IST
सार

  • अमेरिका करीब 40 भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। 
  • भारत ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर लगाया है। 
  • अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर उतनी ड्यूटी लगेगी जितनी भारत डीएसटी के रूप में लगा रहा है।

विज्ञापन
America proposed to impose retaliatory tariffs upto 25 percent on 40 Indian products in response to digital services tax imposed by India
अमेरिका कर रहा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगाने की तैयारी - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका करीब 40 भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। इन उत्पादों में श्रिंप, फर्नीचर, सोना, चांदी, बासमती चावल, आदि शामिल हैं। दरअसल भारत ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर (DST) लगाया है। इसके जवाब में अब अमेरिका भी चुनिंदा भारतीय सामानों पर टैरिफ लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के अनुसार, अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर उतनी ही ड्यूटी लगाई जाएगी जितनी भारत डीएसटी के रूप में अमेरिकी उत्पादों पर लगा रहा है। भारत में अमेरिकी कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले डीएसटी की वल्यू करीब 5.5 करोड़ डॉलर होगी।
विज्ञापन


छह देशों को जवाबी व्यापार कार्रवाई की चेतावनी
यूएसटीआर ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर यह डिजिटल सेवा कर लगाने वाले देशों या इसे लगाने की तैयारी कर रहे देशों को जवाबी व्यापार कार्रवाई की चेतावनी दी है। यूएसटीआर ने भारत सहित छह देशों के खिलाफ प्रस्तावित व्यापार कार्रवाई के संदर्भ में नोटिस जारी कर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं। इन छह देशों में भारत, इटली, तुर्की, ब्रिटेन, स्पेन और ऑस्ट्रिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसटीआर ने बयान में कहा कि वह संभावित व्यापार कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक नोटिस और टिप्पणी की प्रक्रिया पर आगे बढ़ रहा है, जिससे उसके बाद जांच को पूरा करने के लिए एक साल की सांविधिक अवधि समाप्त होने से पहले प्रक्रियागत विकल्प उपलब्ध होगा।

प्रस्तावित कार्रवाई की समीक्षा करेगा भारत 
यूएसटीआर की इस चेतावनी पर सरकार के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि भारत प्रस्तावित कार्रवाई की अंशधारकों के साथ समीक्षा करेगा। उसके बाद देश के व्यापार और वाणिज्यिक हित तथा लोगों के कुल हितों को आधार पर उचित उपाय करेगा। जून 2020 में अमेरिका ने अमेरिकी व्यापार कानून, 1974 की धारा 301 के तहत डिजिटल सेवाओं पर कराधान की जांच शुरू की थी। 


जनवरी 2021 में यूएसटीआर ने कहा था कि अमेरिका की डिजिटल कंपनियों के खिलाफ जो डीएसटी लगाया जा रहा है, वे अंतरराष्ट्रीय कर कानूनों के विरुद्ध है और इससे अमेरिकी कंपनियों पर वित्तीय बोझ बढ़ गया है। दो फीसदी तथाकथित गूगल टैक्स एक अप्रैल 2020 से लागू हुआ था। इसके तहत 119 कंपनियों को डिजिटल टैक्स के दायरे में लाया गया है। इनमें से 86 कंपनियां अमेरिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed