फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America: Govt lawyer who accused Adani of bribery will resign, will leave the post before Trump's arrival

America: अदाणी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले सरकारी वकील देंगे इस्तीफा, ट्रंप के आने से पहले छोड़ेंगे पद

Fri, 20 Dec 2024 11:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

America-Adani Row: अमेरिका में अदाणी समूह पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले 53 साल के ब्रायन पीस न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के रहने वाले है। पीस ने बुधवार को एक बयान जारी कर अपने इस्तीफे का एलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के संघीय अभियोजक के रूप में काम करना उनके लिए जीवनभर न भूलने वाला अनुभव रहेगा। आइए उनके इस्तीफे के एलान के बारे में जानें।

विज्ञापन
America: Govt lawyer who accused Adani of bribery will resign, will leave the post before Trump's arrival
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI
loader

विस्तार

अमेरिका में अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी और उसके अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के कथित आरोप लगाने वाले संघीय अभियोजक (सरकारी वकील) ब्रेयोन पीस ने इस्तीफा देने का एलान किया है। वे 10 जनवरी को इस्तीफा दे देंगे। पीस को राष्ट्रपति जो बाइडन ने नियुक्त किया था। पीस ने कहा है किवो राष्ट्रपति चुने गए डॉनल्ड ट्रंप के कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही अपना पद छोड़ देंगे।

विज्ञापन

कौन हैं ब्रेयोन पीस?

53 साल के ब्रेयोन पीस न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के रहने वाले है। पीस ने बुधवार को एक बयान जारी कर अपने इस्तीफे का एलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के संघीय अभियोजक के रूप में काम करना उनके लिए जीवनभर न भूलने वाला अनुभव रहेगा। पीस को राष्ट्रपति बाइडेन ने 2021 में नियुक्त किया था। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 20 जनवरी को कार्यभार संभालने वाले हैं, इसे देखते हुए पीस ने पद छोड़ने का फैसला किया। जनवरी 2025 में निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद पीस की जगह कैरोलिन पोकॉर्नी लेंगे। उन्हें न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए कार्यवाहक संघीय अभियोजक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


अदाणी समूह ने पीस की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन किया  है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था कि गौतम अदणी, सागर अदाणी और वरिष्ठ निदेशक विनीत जैन अमेरिकी न्याय विभाग के रिश्वतखोरी के सभी आरोपों से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में लगे आरोपों को अदाणी समूह ने सिरे से नकारा

एजीईएल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाणी ग्रुप के अधिकारियों- गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और वरिष्ठ निदेशक विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून (एफसीपीए) के तहत रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जो कि पूरी तरह गलत और निराधार हैं।



अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपने बयान में कहा था कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से संबंधित आरोप में केवल अजूर पॉवर के रंजीत गुप्ता, सिरिल कैबेंस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल और सीडीपीक्यू (कैस डे डेपॉट एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक- कनाडाई संस्थागत निवेशक और अजूर के सबसे बड़े शेयरधारक) का नाम शामिल है। बयान के अनुसार अदाणी समूह के किसी भी अधिकारी का नाम इसमें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed