US China Trade: अमेरिका ने चीन को दी राहत, सॉफ्टवेयर निर्यात प्रतिबंध हटाया; व्यापार वार्ता के बाद नरम हुआ रुख
अमेरिका- चीन व्यापार वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सुधरते हुए दिखाई दे रे हैं। अमेरिका ने चिप डिजाइन सॉफ्टवेयर के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। मई में जब बीजिंग ने दुर्लभ धातुओं के निर्यात को सीमित करने का फैसला लिया था ,तब अमेरिका ने प्रतिशोध में चिप डिजाइनिंग टूल्स की बिक्री पर रोक लगाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को रहात देते हुए चिप डिजाइन सॉफ्टवेयर के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए हैं। यह कदम हाल ही में लंदन में हुई व्यापार वार्ता के तहत दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: US Big Beautiful Bill: ट्रंप का बिग ब्यूटीफल बिल अब कानून बनने को तैयार, आइए जानते हैं इसकी आठ खास बातें
सभी तीन प्रमुख चिप डिजाइन सॉफ्टवेयर कंपनियों- सिनोप्सिस, कैडेंस और सीमेंस ने बताया कि उन्हें अमेरिकी वाणिज्य विभाग से मई में लगाए गए प्रतिबंधों के हटाए जाने की सूचना दी गई है। चीनी सरकारी समाजार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, तीनों कंपनियां चीन के इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (EDA) बाजार के 70 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करती हैं।
प्रतिशोध का खेल
मई में जब बीजिंग ने दुर्लभ धातुओं के निर्यात को सीमित करने का फैसला लिया था ,तब अमेरिका ने प्रतिशोध में चिप डिजाइनिंग टूल्स की बिक्री पर रोक लगाई थी। इसके बाद उस महीने की शुरुआत में जिनेवा में व्यापार युद्धविराम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया था।
चीन में बिक्री और समर्थन दोबारा शुरू
अमेरिकी कंपनी कैडेंस और सिनोप्सिस ने कहा है कि वे चीन में पहले प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर की पहुंच बहाल करने की प्रक्रिया में हैं। वहीं, सिनोप्सिस ने अपने सॉफ्टवेयर और तकनीक की पूरी पहुंच फिर से बहाल कर दी है और चीन में बिक्री और समर्थन दोबारा शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार चिप-डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर या ईडीए सॉफ्टवेयर पर वाशिंगटन के निर्यात नियंत्रण से चीन के सेमीकंडक्टर उद्योग पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा क्योंकि वे नए माइक्रोचिप्स बनाने के लिए आवश्यक हैं।
इथेन निर्यात और अन्य कंपनियों को भी मिली अनुमति
एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी इथेन उत्पादकों को भी चीन को निर्यात फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। अमेरकी ऊर्जा सूचाना प्रशासन के आंकड़ों के आधार पर पिछले साल अमेरिका के इथेन निर्यात का लगभग 50% हिस्सा चीन को गया था। इस उपयोग मुख्य रूप से प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। इसके अलावा, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अन्य कंपनियों के साथ-साथ जीई एयरोस्पेस को भी चीन को जेट इंजन की शिपमेंट फिर से शुरू करने के लिए कहा है। शुक्रवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन अब इन प्रतिबंधित वस्तुओं की निर्यात लाइसेंसिंग प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अमेरिका-चीन आर्थिक और व्यापार संबंधों के पारस्परिक लाभ को गंभीरता से समझेंगे और साथ मिलकर आगे बढ़ना जारी रखेंगे।