फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America and China import export affected by trade war

व्यापार युद्ध से अमेरिका और चीन को हो रहा है नुकसान, कम हुआ आयात-निर्यात

Sun, 08 Sep 2019 02:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Sep 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
America and China import export affected by trade war

दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध लगातार जारी है। इन घटनाक्रमों के बीच अगस्त में चीन का अमेरिका के साथ व्यापार दस फीसदी से अधिक घट गया है। हालांकि, दोनों देश आपसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की तैयारी कर रहे हैं लेकिन शुल्क को लेकर मतभेद लगातार गहरा रहे हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के लिए भी चुनौती बना हुआ है। 

विज्ञापन

चीन में अमेरिकी उत्पादों का आयात घटा

रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में अमेरिकी उत्पादों का आयात माह के दौरान 22.5 फीसदी घटा है। चीन ने अपनी शुल्क दरें बढ़ा दी हैं और कंपनियों को ऑर्डर रद्द करने को भी कहा है जिससे उसका अमेरिका से आयात नीचे आया है। चीन ने अपने निर्यातकों से अमेरिका के स्थान पर अन्य बाजारों में विकल्प तलाशने को कहा है। लेकिन कमजोर होती वैश्विक मांग की वजह से उन्हें इसमें दिक्कतें आ रही हैं। 

विज्ञापन

चीन का वैश्विक निर्यात भी घटा

अगस्त में चीन का वैश्विक निर्यात तीन फीसदी घटा। जुलाई में चीन का वैश्विक निर्यात 12.2 फीसदी बढ़ा था। अमेरिका और चीन के वार्ताकार अक्टूबर में बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। इसमें चीन के व्यापार अधिशेष और उसकी प्रौद्योगिकी विकास रणनीति को लेकर चर्चा होगी। दोनों पक्षों ने अभी तक इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए किसी तरह की रियायत देने का संकेत नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा ट्रेड वॉर

चीन और अमेरिका के बीच चल रहा ट्रेड वॉर खुद अमेरिकी नागरिकों को बेहद भारी पड़ रहा है। करीब एक साल से ज्यादा समय से चल रही ट्रेड वॉर के कारण हो रही शुल्क बढ़ोतरी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि यह बोझ चीनी कंपनियों को उठाना पड़ रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसका खामियाजा अमेरिकी कंपनियों और उपभोक्ताओं को ज्यादा उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed