फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon Layoffs 2023 CEO Andy Jassy Confirms Cutting 18000 Employees Jobs

Amazon Layoffs 2023: अमेजन में 18000 कर्मी निकाले जाएंगे, कुल कार्यबल में 6% की कटौती होगी

Sat, 07 Jan 2023 12:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 07 Jan 2023 12:27 PM IST
सार

Amazon Recession 2023: मुख्य कार्यकारी एंडी जेसी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में कहा कि प्रभावित कर्मियों को 18 जनवरी से इसकी सूचना दी जाएगी। यह कटौती फर्म के लगभग 300,000 मजबूत कॉरपोरेट कार्यबल का लगभग 6% है।

विज्ञापन
Amazon Layoffs 2023 CEO Andy Jassy Confirms Cutting 18000 Employees Jobs
Amazon - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन 18,000 से अधिक नौकरियों को घटना चाहती है। कंपनी यह कदम लागत में कटौती करने के लिए उठा रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जेसी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में कहा कि प्रभावित कर्मियों को 18 जनवरी से इसकी सूचना दी जाएगी। यह कटौती फर्म के लगभग 300,000 मजबूत कॉरपोरेट कार्यबल का लगभग 6% है।

विज्ञापन


अमेजन इनती बड़ी छंटनी की शुरुआत करने वाली नवीनतम बड़ी आईटी कंपनी है। माना जा रहा है कि कंपनी के ग्राहकों ने अपना खर्च बढ़ने के कारण उसमें कटौती का फैसला किया है। जिससे कंपनी को भी छंटनी का फैसला लेना पड़ा। बता दें कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने पिछले साल ही कहा था कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या कम करेगी।
विज्ञापन


नए साल में भी नौकरियों पर संकट बना रहेगा। मेटा और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है। अमेजन ने बुधवार को कहा, वह 18 जनवरी से 18,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। यह आंकड़ा नवंबर, 2022 में की गई 10,000 छंटनी से 80 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा, अनिश्चित अर्थव्यवस्था और पिछले कुछ साल में तेजी से की गईं भर्तियों की वजह से हम 18,000 से अधिक भूमिकाओं को खत्म करने की योजना बना रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर ई-कॉमर्स और मानव संसाधन विभाग पर पड़ेगा। कई अन्य विभाग भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा, हम इन फैसलों को हल्के में नहीं लेते हैं। छंटनी से प्रभावित लोगों के लिए मैं कहना चाहता हूं...अमेजन में आपके योगदान और ग्राहकों के लिए आपकी ओर से किए गए कार्यों के लिए कितना आभारी हूं। हालांकि, उनके बयान में भारत का कोई जिक्र नहीं था। कंपनी पहले ही भारत में फूड डिलीवरी, थोक वितरण और अमेजन अकादमी को बंद कर चुकी है। 

मंदी के दौर में सबसे बड़ी छंटनी
मौजूदा मंदी के दौर में अमेजन का 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे। इस छंटनी का अर्थ है कि नवीनतम कटौती कार्यबल का करीब एक फीसदी होगा। कंपनी के पास दुनियाभर में लगभग 350,000 कॉरपोरेट कर्मचारी हैं।

पिछले साल गईं 1.5 लाख से ज्यादा नौकरियां 
ट्रैकिंग साइट लेऑफ डॉट एफवाईआई के मुताबिक, पिछले साल टेक उद्योग में 1.5 लाख नौकरियां गईं। छंटनी का दौर नए साल में भी जारी रहेगा। 
-फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने नवंबर में 11,000 कर्मचारियों को निकाला था।
-स्नैपचैट ने अगस्त में 1,200 छंटनी की थी। 
-ट्विटर ने अक्तूबर में 7,500 को नौकरी से निकाला था।
-क्रंचबेस टैली के मुताबिक, अमेरिका में टेक कंपनियों ने 2022 में 9,1000 छंटनी की थी।

दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप
वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर की टेक कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्विटर, मेटा, अमेजन के अलावा एचपी इंक भी करीब 6,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हाल ही में पेप्सिको ने भी कटौती की घोषणा की है। 

इन कंपनियों भी कटौती की योजना
कंपनी        संख्या
सेल्सफोर्स    8,000
एचपी         6,000
सिस्को        5 फीसदी
चाइम         160
क्वाइनबेस    60
वीमेओ       11 फीसदी
स्ट्राइप       14 फीसदी
क्रैकेन       30 फीसदी
-गूगल जनवरी में 1,000 से ज्यादा छंटनी कर सकती है। क्वालकॉम ने भी भर्तियां रोक दी है।

 

भारत में 1,000 कर्मचारियों को निकालेगी अमेजन

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में एक हजार लोगों की छंटनी करेगी। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं। जिसमें से एक फीसदी को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। दिसंबर तक इसके पास 16 लाख से ज्यादा कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed