फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon India chief Manish Tiwari resigns know all updates

Amazon India: अमेजन इंडिया के प्रमुख मनीष तिवारी का इस्तीफा, अक्तूबर तक कंपनी से जुड़े रहेंगे

Tue, 06 Aug 2024 10:54 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 06 Aug 2024 10:54 PM IST
सार

अमेजन इंडिया ने बयान में कहा, 'अमेजन इंडिया के भारत में क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष तिवारी ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। वे अब कंपनी के बाहर अवसर तलाशेंगे।'

विज्ञापन
Amazon India chief Manish Tiwari resigns know all updates
अमेजन इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन इंडिया के प्रमुख और क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। ई-कॉमर्स कंपनी ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बयान में बताया कि वे जिम्मेदारी सुचारू रूप से सौंपने के लिए अमेजन के साथ अक्टूबर तक जुड़े रहेंगे। मनीष तिवारी के इस्तीफे के बाद  कहा जा रहा है कि अमेजन इंडिया के नेतृत्व में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि मनीष की जगह कौन लेगा। 

विज्ञापन


अमेजन इंडिया ने बयान में कही ये बात
अमेजन इंडिया ने बयान में कहा, 'अमेजन इंडिया के भारत में क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष तिवारी ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। वे अब कंपनी के बाहर अवसर तलाशेंगे। पिछले आठ साल में उनके नेतृत्व ने ग्राहकों और विक्रेताओं के लिए चीजों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे अमेजन डॉट इन भारत में पसंदीदा ऑनलाइन मार्केटप्लेस बन गया है। भारत और उभरते बाजारों के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ‘अमेजन डॉट इन’ की टीम के साथ जुड़े रहेंगे। गौरतलब है कि मनीष तिवारी ने अमेजन इंडिया ने साल 2016 में अमेजन इंडिया को ज्वाइन किया था। 
विज्ञापन


कंपनी के बयान में आगे कहा गया है कि भारत और अन्य उभरते मार्केट के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल Amazon.in टीम के साथ निकटता से जुड़े रहेंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके लिए भारत की मार्केट महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि अमेजन भारत में पहले ही हासिल किए गए व्यावसायिक परिणामों से उत्साहित है। हम अपने ग्राहकों की ओर से नवाचार करने और जीवन और आजीविका को डिजिटल रूप से बदलने के महत्वपूर्ण अवसरों के बारे में और भी अधिक आशावादी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed