{"_id":"5ebf8db28ebc3e904c798cc0","slug":"amazon-ceo-jeff-bezos-will-become-world-first-trillionaire-by-2026-mukesh-ambani-by-2033","type":"story","status":"publish","title_hn":"2026 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं जेफ बेजोस...अंबानी कितने दूर?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
2026 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं जेफ बेजोस...अंबानी कितने दूर?
Sat, 16 May 2020 01:37 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 16 May 2020 01:37 PM IST
सार
- 2026 तक बेजोस की संपत्ति बढ़कर एक ट्रिलियन डॉलर यानी 1000 अरब डॉलर हो जाएगी।
- विश्व को दूसरा खरबपति साल 2027 में शु जियायिन के रूप में मिलेगा।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक मुकेश अंबानी साल 2033 में खरबपति का दर्जा हासिल करेंगे।
विज्ञापन
अमेजन सीईओ जेफ बेजोस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैकेंजी के साथ तलाक और उन्हें 38 अरब डॉलर देने के बावजूद अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। छह साल बाद यानी साल 2026 तक बेजोस की संपत्ति बढ़कर एक ट्रिलियन डॉलर यानी 1000 अरब डॉलर हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में उनकी उम्र 56 वर्ष है और 62 साल की उम्र में वे दुनिया के पहले शख्स बनेंगे जिसकी संपत्ति 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर जाएगी। मौजूदा समय में बेजोस 143 अरब डॉलर यानी 14,300 करोड़ डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
सलाहकार फर्म कंपेरिजन (Comparisun) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते एक तरफ जहां ज्यादातर अमीरों को नुकसान हुआ है, वहीं अमेजन का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह से बेजोस की संपत्ति में भी उछाल आया है।
विज्ञापन
कंपेरिजन की यह रिपोर्ट फोर्ब्स टॉप-25 और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड मोस्ट वैल्यूड कंपनीज के आधार पर तैयार की गई है। सलाहकार फर्म ने शेयर बाजार में इन कंपनियों और व्यक्तियों की पिछले पांच साल की औसत वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह रिपोर्ट तैयार की है।
2027 में दुनिया को मिलेगा दूसरा खरबपति
रिपोर्ट के अनुसार, विश्व को दूसरा खरबपति साल 2027 में शु जियायिन के रूप में मिलेगा। चीन के दिग्गज उद्योगपति और अलीबाबा के संस्थापक जैक मा साल 2030 में 65 साल की उम्र में खरबपति बन सकते हैं।
एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक मुकेश अंबानी की बात करें, तो वे साल 2033 में खरबपति का दर्जा हासिल करेंगे। उस समय उनकी उम्र 75 साल होगी। इनके साथ साल 2033 में ही इंवेस्टमेंट और इंटरनेट सर्विसेज कंपनी टेनसेंट के सह संस्थापक मा हुआतेंग भी यह मुकाम हासिल कर लेंगे।