फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amar Ujala Life insurance webinar important tips you should know

सुलझेगी लाइफ इंश्योरेंस की गुत्थी, अमर उजाला के वेबिनार से जानें इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें

Thu, 04 Feb 2021 01:30 PM IST
Advertorial Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 04 Feb 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Life insurance webinar important tips you should know
सुलझेगी लाइफ इंश्योरेंस की गुत्थी - फोटो : अमर उजाला

पिछले एक साल से हम सभी कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। इसका हमारी जीवनशैली, हमारे आर्थिक निर्णयों पर काफी प्रभाव पड़ा है। इस महामारी ने हमें ढेरों चीजों पर सोचने पर विवश किया है। जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण है भविष्य की प्लानिंग। इस महामारी ने हमें अपने व अपनों के भविष्य के बारे में सोचने पर काफी विवश किया है। बाजार में अलग अलग प्रकार के लाइफ इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध रहेंगे, जिनका चयन करते समय आपको काफी सावधान रहना होगा। आर्थिक दायित्वों के आधार पर आपको पर्याप्त लाइफ कवर लेना चाहिए। अक्सर ऐसा देखा गया है कि बिना सही जानकारी के अधिकतर लोग गलत लाइफ इंश्योरेंस प्लान खरीद लेते हैं। जो कि आगे चलकर उनके लिए मुश्किलें पैदा करता है।

विज्ञापन

ना महामारी के बाद से हर व्यक्ति के लिए लाइफ इंश्योंरेंस का महत्व काफी बढ़ गया है। हर व्यक्ति काफी सोच समझकर अपने लिए इंश्योरेंस कवर का चयन करता है। लेकिन फिर भी लोगों के मन में इसे लेकर ढेरों भ्रम हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला पीएनबी मेटलाइफ के साथ 'सुलझेगी लाइफ इंश्योरेंस की गुत्थी' वेबिनार का आयोजन कर रहा है। पीएनबी मेटलाइफ हमेशा ही कस्टमर फर्स्ट के उद्देश्य से कार्य करता है। ग्राहकों के इश्योंरेस खरीदने व उसके बाद भी किसी भी तरह की समस्या को खत्म करने के लिए पीएनबी मेटलाइफ ने ढेरों पहल की है। इसी क्रम में यह वेबिनार पीएनबी मेटलाइफ की एक नई पहल है, जिसमें लाइफ इंश्योरेंस से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

क्यों खास है ये वेबिनार.
यह वेबिनार लाइफ इंश्योरेंस कवर खरीदने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें देश की अग्रणी इंश्योरेंस कंपनियों में से एक पीएनबी मेटलाइफ के विशेषज्ञ, इंश्योरेंस कवर खरीदने से पहले ध्यान देने वाली बातों के बारे बताएंगे। इसमें इंश्योरेंस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की जाएगी । आप इंश्योरेंस के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं या आप को कोई डाउट है तो ये वेबिनार आपके लिए बेहद उपयोगी होगी। इसमें बेसिक स्तर से लेकर इंश्योरेंस से जुड़े हर सवाल का जवाब एक्सपर्ट्स द्वारा दिया जाएगा। पीएनबी मेटलाइफ ‘सर्कल ऑफ लाइफ’ के विचारों के साथ अपने ग्राहकों के लिए हर दिन नए कदम उठाता है। जिसके तहत पीएनबी मेटलाइफ ऐसे प्रोडक्ट व सेवाएं बनाता है जो ग्राहकों को उनके जीवन के हर कदम पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हैं। साथ ही आपको बताया जाएगा कि आज के समय में कॉर्पोरेट कवर से परे एक इंडीविजुअल कवर लेना क्यों महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किन बातों पर की जाएगी चर्चा:

इस वेबिनार में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें से प्रमुख हैं-

  • दैनिक जीवन व हेल्थ एवं लाइफ इंश्योरेंस पर कोविड का प्रभाव।
  • क्यों है रिटायरमेंट के लिए लाइफ इंश्योरेंस प्लान सबसे बेहतरीन?
  • क्यों है लाइफ इंश्योरेंस हर व्यक्ति के लिए जरूरी?
  • क्यों कार्पोरेट कवर से परे एक इंडीविजुअल कवर लेना है महत्वपूर्ण?
  • अपनी जीवनशैली के अनुसार कैसे करें सही लाइफ इंश्योरेंस का चयन?
  • कैसे प्लान करें लाइफ इंश्योरेंस व सही कवर अमाउंट? आदि।


ये हैं वेबिनार में आने वाले एक्सपर्ट्स:
पीएनबी मेट लाइफ के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार श्रीवास्तव इस वेबिनार के प्रमुख वक्ता रहेंगे। इनके नेतृत्व में पीएनबी मेट लाइफ ने कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं।इनके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, लखनऊ जोनल ऑफिस के चीफ जनरल मैनेजर स्वरूप कुमार साहा, पीएनबी मेट लाइफ यूपी के इंश्योरेंस मैनेजर ललित जायसवाल, व इंश्योरेंस विजडम कैपिटल के प्रेसीडेंट आलोक भटनागर इस वेबिनार में शामिल होंगे। इनका पिछले कई सालों का अनुभव सभी दर्शकों के मार्गदर्शन में काफी सहायक होगा।



क्या है वेबिनार का समय:
यह वेबिनार 12 फरवरी 2021 को शाम 3 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। तो फिर देर किस बात की, जुड़ें इस खास वेबिनार से और एक्सपर्ट्स से पाएं लाइफ इंश्योरेंस से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब। इस वेबिनार से जुड़ने के लिए अभी क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed