फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   alto gains top slot in passenger vehicle sale, in febraury, maruti in first five

फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली यात्री कार रही ऑल्टो, टॉप छह में मारुति की गाड़ियां

Fri, 22 Mar 2019 04:15 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 22 Mar 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
alto gains top slot in passenger vehicle sale, in febraury, maruti in first five

मारुति सुजुकी इंडिया की एंट्री लेवल की छोटी कार ऑल्टो ने इस साल फरवरी में सर्वाधिक बिकने वाली यात्री कार (पीवी) रही है। कंपनी ने फरवरी में शीर्ष छह पायदान हथियाए हैं। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के हालिया आंकड़े के अनुसार इस साल फरवरी में 24,751 ऑल्टो की बिक्री हुई। पिछले साल फरवरी में ऑल्टो की 19,941 इकाइयां बिकी थी और यह मॉडल दूसरे स्थान पर रहा था।

विज्ञापन


मारुति की ही हैचबैक स्विफ्ट इस साल फरवरी में 18,224 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही। स्विफ्ट ने पिछले साल फरवरी में 17,291 इकाइयों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। आलोच्य महीने के दौरान प्रीमियम हैचबैक बलेनो 17,944 इकाइयों के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल बलेनो 15,807 इकाइयों के साथ चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


फरवरी महीने में पिछले साल 20,941 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर इस साल फिसलकर चौथे स्थान पर चली गयी। इसकी 15,915 इकाइयों की बिक्री हुई। नई वैगन आर 15,661 इकाइयों के साथ पांचवें स्थान पर रही। पिछले साल वैगन आर का पुराना संस्करण 14,029 इकाइयों के साथ पांचवें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की फरवरी में 11,613 इकाइयां बिकी और इसने एक स्थान की छलांग लगाकर इस साल छठा स्थान हासिल किया। सातवें स्थान पर 11,547 इकाइयों के साथ हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की प्रीमियम हैचबैक एलिट आई20 रही। हुंदै की ही लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा 10,206 इकाइयों के साथ आठवें स्थान पर और कॉम्पैक्ट कार ग्रैंड आई10 9,065 इकाइयों के साथ नौवें स्थान पर रही।

टाटा मोटर्स की हैचबैक टियागो 8,286 इकाइयों के साथ 10वें स्थान पर रही। पिछले साल महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो 10वें स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed