{"_id":"6810449a318606e6d10d13a8","slug":"akshaya-tritiya-demand-for-gold-coins-and-light-jewellery-sales-may-increase-by-20-pc-even-after-high-prices-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya: सोने के सिक्कों-हल्के आभूषणों की रहेगी मांग; उच्च कीमतों के बाद भी 20% तक बढ़ सकती है बिक्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Akshaya Tritiya: सोने के सिक्कों-हल्के आभूषणों की रहेगी मांग; उच्च कीमतों के बाद भी 20% तक बढ़ सकती है बिक्री
Tue, 29 Apr 2025 08:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 29 Apr 2025 08:46 AM IST
सार
अक्षय तृतीया पर निवेश के लिए सोना खरीदना शुभ माना जाता है। कई देशों में तनाव और टैरिफ वार के बीच सोना लगातार नए रिकॉर्ड बनाते हुए पिछले दिनों एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर के पार पहुंच गया था। ऐसे में क्या सोने में निवेश करना सही रणनीति होगी या फिर चांदी में बनेगा पैसा?
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2025
- फोटो : adobe stock
विस्तार
ऊंची कीमतों के बावजूद अक्षय तृतीया पर सोने की मांग अच्छी रहने की उम्मीद है। इस बार सोने के सिक्कों और हल्के आभूषणों की मांग बढ़ सकती है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन किरीट भंसाली ने बताया, अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। कीमतों में उछाल के बावजूद खरीदारी का सेंटीमेंट मजबूत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी भी 24400 के पार
विज्ञापन
इसलिए मूल्य के लिहाज से इस बार सोने के सिक्कों, आभूषणों और अन्य उत्पादों की मांग 15-20 फीसदी बढ़ सकती है। हालांकि, इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया, रिकॉर्ड कीमतों के कारण 30 अप्रैल को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया पर पिछले साल जितना ही यानी 25 टन तक सोना बिक सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Maharashtra: मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम की इमारत में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर
शुरुआती हिचकिचाहट के बाद बाजार में उत्सुकता
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा, जैसे-जैसे हम अक्षय तृतीया के करीब पहुंच रहे हैं, सोने का बाजार उत्सुकता से गुलजार हो रहा है। कुछ ग्राहक शुरुआती हिचकिचाहट दिखा सकते हैं, लेकिन सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की स्थायी अपील और भारतीय परंपराओं का अभिन्न अंग होने के कारण अक्षय तृतीया पर बिक्री में सकारात्मक वृद्धि की संभावना दिख रही है।
यह भी पढ़ें- भारत का सैन्य खर्च 86 अरब तो PAK का दस अरब डॉलर; गिदड़भभकियों के बीच पड़ोसी को आइना दिखाने वाली रिपोर्ट
युवाओं के लिए खास डिजाइन की पेशकश
भंसाली ने बताया, ग्राहकों में अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी की धारणा मजबूत दिखाई दे रही है। हल्के आभूषणों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में इन्क्वायरी तेजी से बढ़ी है। आभूषण विक्रेताओं की ओर से युवा खरीदारों के लिए नए और खास डिजाइन वाले हल्के वजन के स्वर्ण आभूषणों की पेशकश की जा रही है। शहरी और अर्ध-शहरी बाजारों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल सकती है।
बीते दिन का भाव
कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,000 रुपये घटकर 98,400 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु गुरुवार को 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 97,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन