Maharashtra: मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम की इमारत में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम वाली इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। आग में किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में मंगलवार को सुबह-सुबह एक शोरूम में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम वाली इमारत में भीषण आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। दो दिनों में महानगर में तड़के लगी यह दूसरी बड़ी आग है। इससे पहले रविवार को बलार्ड एस्टेट इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय वाली इमारत में भीषण आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 18 घंटे से अधिक समय बाद भी आग बुझाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है
हालांकि, आग पर काबू पाने में लगने वाले समय को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय विधायक और महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि उन्होंने जांच के लिए कहा है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि दमकल विभाग अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है।
मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 4:10 बजे बांद्रा पश्चिम इलाके में लिंकिंग रोड पर स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर मिली। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के बेसमेंट तक ही सीमित थी। मौके पर 12 दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें- Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी भी 24400 के पार
किसी के घायल होने की सूचना नहीं
एक नगर निगम प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुरोध के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बुलाया गया। टीम सुबह 7.50 बजे घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रभावित इमारत के बगल वाली इमारत को खाली करा दिया गया है।
आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अधिकारियों ने बताया कि लेवल IV (गंभीर श्रेणी) के रूप में वर्गीकृत आग बांद्रा (पश्चिम) में लिंकिंग रोड पर एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 4.10 बजे लगी। आग शुरू में इमारत के बेसमेंट तक ही सीमित थी, लेकिन बाद में यह इमारत की ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जहां धुआं भर गया। इमारत से निकलता घना काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.