फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AKASA AIR: First flight service between Mumbai-Ahmedabad from August 7, booking of tickets started

AKASA AIR: पहली उड़ान सेवा सात अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद के बीच, टिकटों की बुकिंग शुरू

Fri, 22 Jul 2022 11:41 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 22 Jul 2022 11:41 AM IST
सार

अकासा एयर ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। ये उड़ान सात अगस्त से मुंबई और अहमदाबाद के बीच संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही 28 साप्ताहिक उड़ान 13 अगस्त से बेंगलुरु और कोची रूट पर संचालित किए जाएंगे। उनकी टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
AKASA AIR: First flight service between Mumbai-Ahmedabad from August 7, booking of tickets started
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir

विस्तार

नई अकासा एयरलाइन ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह अपनी पहली कमर्शियल विमान सेवा सात अगस्त से मुंबई और अहमदाबाद के बीच शुरू करेगी। शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुवाला के निवेश वाली अकासा एयरलाइन ने यह भी कहा है कि अपनी पहली विमान सेवा के लिए वह बोईंग 737 मैक्स एयरक्रॉफ्ट का इस्तेमाल करेगी। 

विज्ञापन


अकासा एयर ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। ये उड़ान सात अगस्त से मुंबई और अहमदाबाद के बीच संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही 28 साप्ताहिक उड़ान 13 अगस्त से बेंगलुरु और कोची रूट पर संचालित किए जाएंगे। उनकी टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


अकासा एयर ने बताया है कि वह दो 737 मैक्स विमानों के साथ अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू करेगा। अकासा के अनुसार बोईंग ने उन्हें एक मैक्स विमान की डिलिवरी दे दी है और दूसरे विमान की डिलिवरी इसी महीने के अंत तक होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकासा एयर के सहसंस्थापक और चीफ कमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने कहा है कि हम एकदम नए बोइंग 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करते हुए मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों का परिचालन शुरू कर एयरलाइन की कमर्शियल सेवाओं की शुरुआत करेंगे।

प्रवीण अय्यर ने कहा है कि हम अपने नेटवर्क विस्तार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाएंगे, हम धीरे-धीरे एक के बाद एक करके और अधिक शहरों के बीच अपनी विमान सेवाएं शुरू करेंगे। हमारी योजना हर महीने अपने बेड़े में दो विमान जोड़ने की है। 


आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से अगस्त 2021 में अकासा एयर के मैक्स विमानों को हरी झंडी मिली थी। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने पिछले साल 26 नवंबर को विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ 72 मैक्स विमान खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed