{"_id":"63c6dee3d7be350ebb085575","slug":"airlines-should-prepare-transport-policy-for-pets-dgca-gave-this-advice-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: पालतू जानवरों के ढुलाई की नीति बनाएं विमानन कंपनियां, डीजीसीए ने दी ये जरूरी सलाह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: पालतू जानवरों के ढुलाई की नीति बनाएं विमानन कंपनियां, डीजीसीए ने दी ये जरूरी सलाह
Tue, 17 Jan 2023 11:16 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:16 PM IST
सार
DGCA: वर्तमान में दो भारतीय एयरलाइंस एअर इंडिया और अकासा एयरलाइन यात्रियों को पालतू जानवरों का वहन करने की सुविधा देती है। वहीं स्पाइसजेट घरेलू उड़ानों के कार्गो होल्ड में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति देती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को एयरलाइनों को पालतू जानवरों की ढुलाई के लिए नीति बनाने और उसे अपनी वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने की सलाह दी है। भारत में एयरलाइंस को देश से बाहर और देश में जानवरों, पक्षियों और सरीसृपों को ले जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
वर्तमान में कम से कम दो भारतीय एयरलाइंस एअर इंडिया और अकासा एयरलाइन यात्रियों को पालतू जानवरों का वहन करने की सुविधा देती है। वहीं स्पाइसजेट घरेलू उड़ानों के कार्गो होल्ड में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति देती है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) समेत दुनिया के अन्य देशों के विमानन सुरक्षा नियामकों ने भी विमानों में पालतू जानवरों की ढुलाई के लिए कोई विशेष नीति, मानक या दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले को एयरलाइनों के विवेक पर ही छोड़ दिया है। मौजूदा मानदंडों के तहत, एयरलाइंस को केबिन में पालतू जानवरों की ढुलाई की अनुमति है।