फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air passenger traffic in India expected to reach 300 million by 2030: Jyotiraditya Scindia

Wings India: 'हवाई यात्रियों की संख्या होगी 30 करोड़', सिधिंया बोले- यूएस-चीन के बाद सबसे बड़े विमान खरीदार हम

Thu, 18 Jan 2024 08:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Jan 2024 08:59 PM IST
सार

Wings India 2024: विंग्स इंडिया 2024 में बोलते हुए  सिंधिया ने बोइंग और एयरबस को भारतीय कंपनियों की आरे से दिए गए विमानों के ऑर्डर्स के बारे में बताया। सिंधिया ने कहा कि इंडिगो ने 500 विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं, वहीं एयर इंडिया ने भी 470 विमानों का ऑर्डर दिया है।

विज्ञापन
Air passenger traffic in India expected to reach 300 million by 2030: Jyotiraditya Scindia
कार्यक्रम के दौरान मौजूद केंद्रीय मंत्री व अन्य। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को बताया कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक सालाना 30 करोड़ हो सकती है। 2023 में हवाई सफर करने वालों की संख्या 15.3 करोड़ थी। सिविल एविएशन कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी, विंग्स इंडिया 2024 के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, सिंधिया ने कहा कि हवाई अड्डों और वाटरड्रोम की संख्या देश में मौजूदा 149 से बढ़कर 200 से अधिक हो जाएगी। 

विज्ञापन

2030 तक भारत की विमानन पहुंच 10 से 15 प्रतिशत होगी

2030 में एक वर्ष में 30 करोड़ यात्रियों के साथ, भारत की विमानन पहुंच 10 से 15 प्रतिशत होगी और उसके बाद भी बाजार में संभावना बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसमें 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विज्ञापन

बीते 15 वर्षों में घरेलू कार्गो 60% बढ़ा

पिछले 15 वर्षों में, घरेलू कार्गो में 60 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 53 प्रतिशत थी।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और तेलंगाना के मंत्री के वेंकट रेड्डी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यह भी कहा कि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद विमानों के सबसे बड़े वैश्विक खरीदार के रूप में उभरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकासा एयर ने 200 से अधिक विमानों का दिया ऑर्डर

विंग्स इंडिया 2024 में बोलते हुए, सिंधिया ने बोइंग और एयरबस को भारतीय कंपनियों की ओर से दिए गए विमानों के ऑर्डर्स के बारे में बताया। सिंधिया ने कहा कि इंडिगो ने 500 विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं, वहीं एयर इंडिया ने भी 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में लॉन्च की गई अकासा एयर ने भी 200 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है।

सिंधिया ने एयर इंडिया के पहले एयरबस ए350-900 विमान का किया उद्घाटन

एयर इंडिया ने बताया है कि नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विंग्स इंडिया 2024 के दौरान गुरुवार को आधिकारिक तौर पर देश और एयर इंडिया के पहले एयरबस ए350-900 विमान का उद्घाटन किया। एयर इंडिया ने कहा है कि हमें वैश्विक विमानन क्षेत्र में भारत के बढ़ते कद का नेतृत्व करने पर गर्व है। 
Image
एयर इंडिया के पहले एयरबस ए350-900 विमान का उद्घाटन करते ज्योतिरादित्य सिंधिया।

Imageभारत का पहला एयरबस ए350 विमान।

एयर इंडिया के सीईओ बोले-  ए350 एयरबस नवीनतम पीढ़ी का विमान

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस मौकेपर कहा कि ए350 एयरबस नवीनतम पीढ़ी का विमान है। यह अत्यधिक ईंधन कुशल, अत्यधिक कम कार्बन उत्सर्जन करने वाला विमान है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नए एयर इंडिया के वर्ल्ड लीडिंग ब्रांड से जुड़ा है। यह हमारे बेड़े का पहला विमान है जिसकी नई लाइवरी (साज-सज्जा) होगी। यह नई आंतरिक कलर स्कीम की सुविधा देने वाला पहला विमान तो होगा ही साथ ही इसमें इसमें संलग्न क्यूबिकल, असली जैसे बेड और नई मनोरंजन प्रणालियों के साथ ब्रांड-नए बिजनेस क्लास की सुविधा होगी। यह वास्तव में नए एयर इंडिया की पहली पहल है। इसे हम दो साल से भी कम समय पहले निजीकरण के बाद से भारत में लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

एयरबस ने टाटा और महिंद्रा की कंपनियों से किया करार

फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने मेक इन इंडिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए भारतीय कंपनियों के साथ करार किया है। कंपनी ने वाणिज्यिक विमान घटकों की खरीद के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) और महिंद्रा एयरोस्पेस स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (एमएएसपीएल) के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किया है। समझौते के तहत टीएएसएल और एमएएसपीएल एयरबस के ए320 नियो, ए330 नियो और ए350 विमानों के लिए धातु आधारित हिस्से, पुर्जे और असेंबली का निर्माण करेंगे। दोनों ही कंपनियां पहले से ही उन 100 भारतीय आपूर्तिकर्ताओं की सूची में शामिल हैं जो एयरबस को कल-पुर्जे, इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवाएं मुहैया कराती हैं।

पायटल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए एयरबस और एयर इंडिया ने की साझेदारी

एयरबस ने हरियाणा के गुरुग्राम में पायलट प्रशिक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है। इसके अलावा, यूरोपीय विमानन कंपनी ने हैदराबाद में जीएमआर एयरो टेक्निक के साथ विमान रखरखाव इंजीनियरिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की पेशकश करने के लिए सहयोग की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed