{"_id":"64522fffbd0502442a0bef24","slug":"air-india-vistara-airlines-interline-partnership-tata-group-benefits-for-customers-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एयर इंडिया ने विस्तारा एयरलाइंस के साथ की इंटरलाइन पार्टनरशिप, जानिए ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: एयर इंडिया ने विस्तारा एयरलाइंस के साथ की इंटरलाइन पार्टनरशिप, जानिए ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा?
Wed, 03 May 2023 03:27 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 03 May 2023 03:27 PM IST
सार
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विस्तारा के साथ इंटरलाइन पार्टनरशिप करके हम बहुत खुश हैं। इससे एयरलाइंस के ग्राहकों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। हम विस्तारा के ग्राहकों को एयर इंडिया द्वारा अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व में यात्रा का विकल्प उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस में साझेदारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एयर इंडिया ने विस्तारा एयरलाइंस के साथ इंटरलाइन पार्टनरशिप की है। बता दें कि इंटरलाइन पार्टनरशिप के तहत एक एयरलाइन दूसरी एयरलाइन की सेवाओं की बिक्री कर सकती है। इस तरह एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन एक दूसरे के चेक इन, बोर्डिंग पास की जांच और बैगेज चेक इन एक ही टिकट पर कर सकेंगे। साथ ही दोनों एयरलाइंस के ग्राहक आसानी से एक एयरलाइन से दूसरी एयरलाइन में ट्रांसफर ले सकेंगे।
ग्राहकों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन आमतौर पर देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर एक ही टर्मिनल से ऑपरेट करती हैं, ऐसे में दोनों एयरलाइंस के बीच इंटरलाइन पार्टनरशिप से इनके ग्राहकों को काफी फायदा होगा। बता दें कि एयर इंडिया का स्वामित्व भी टाटा ग्रुप के पास है और विस्तारा एयरलाइन टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइन का संयुक्त उपक्रम है। एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विस्तारा के साथ इंटरलाइन पार्टनरशिप करके हम बहुत खुश हैं। इससे एयरलाइंस के ग्राहकों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। हम विस्तारा के ग्राहकों को एयर इंडिया द्वारा अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व में यात्रा का विकल्प उपलब्ध करा सकते हैं।
वहीं विस्तारा के सीईओ विनोद कानन का कहना है कि इस पार्टनरशिप से दोनों प्रमुख एयरलाइंस साथ आएंगी, इससे ग्राहकों को हमारे संयुक्त नेटवर्क से कनेक्टिविटी और कई सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि एयर इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है।