{"_id":"5805baeb4f1c1b716b703415","slug":"air-india-to-staff-stick-our-ads-on-windshields-of-your-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के लिए स्टाफ का सहारा ले रहा एयर इंडिया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
प्रमोशन के लिए स्टाफ का सहारा ले रहा एयर इंडिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
air india
- फोटो : air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी एयरलाइन 'एयर इंडिया' अब अपने कर्मचारियों की कारों का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए भी करेगी। एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे गाड़ी की विंडशील्ड्स पर कंपनी के नए ऑफर्स वाले विज्ञापन लगाएं। कंपनी ने करीब 22 हजार कर्मचारियों को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रमोशन स्कीम को एक स्पेशल कमेटी की बैठक के बाद मंजूरी दी गई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, 'अपने ब्रांड का प्रचार करने का यह शानदार तरीका है, स्टाफ का ऐसा करना चाहिए।'

कर्ज में डूबी एयरलाइन के लिए अहम है यह पहल
एअर इंडिया 1
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनियर मैनेजर ग्रेड और उससे ऊपर के स्टाफ को अनिवार्य तौर पर अपनी कार पर यह स्टीकर लगाना होगा। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी का कहना है कम पैसे में अपने लोगों की मदद से ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है। स्टीकरों को नियमित अंतराल पर बदला जाएगा, जिनमें नए ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि कंपनी के इस फैसले का मकसद ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना है। साथ ही कंपनी के प्रचार खर्च में भी इससे कमी आएगी। गौरतलब है कि एयर इंडिया पर करीब 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
सूत्रों का कहना है कि कंपनी के इस फैसले का मकसद ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना है। साथ ही कंपनी के प्रचार खर्च में भी इससे कमी आएगी। गौरतलब है कि एयर इंडिया पर करीब 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।